BSEB Result 2026: बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की डेट फिक्स, कब और कैसे करें चेक; यहां है अपडेट
BSEB Bihar Board Result Date 2026: बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। पिछले वर्षों के रुझ ...और पढ़ें

बिहार बोर्ड के मैट्रिक-इंटर रिजल्ट
HighLights
बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर परिणाम 20-25 मार्च के बीच संभावित।
परिणाम results.biharboardonline.com पर रोल नंबर से चेक करें।
छात्रों को अफवाहों से बचकर आधिकारिक जानकारी पर ध्यान देना चाहिए।
डिजिटल डेस्क, पटना। BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है। लाखों परीक्षार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी हो सकता है।
कब जारी हो सकते हैं परिणाम
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो Bihar School Examination Board आमतौर पर मार्च के आखिरी सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में इस बार भी इसी अवधि में परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट 22 से 24 मार्च के बीच जारी किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जा सकता है।
ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद कुछ ही सेकंड में मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इंटर और मैट्रिक दोनों पर नजर
इस साल इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है। ऐसे में दोनों ही परिणामों को लेकर समान रूप से उत्सुकता बनी हुई है।
टॉपर्स और पास प्रतिशत पर भी नजर
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।
छात्रों को सलाह
छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें और किसी अफवाह पर ध्यान न दें। रिजल्ट जारी होने से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक खबरें भी सामने आती हैं।
आगे की तैयारी भी जरूरी
रिजल्ट के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर निर्णय लेना होगा। ऐसे में अभी से अपने विकल्पों पर विचार करना भी जरूरी है, ताकि समय का सही उपयोग किया जा सके।