यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Patna Breaking : तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, चालक की मौत; 14 यात्री जख्मी
पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिक्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी है। इसमें 14 यात्री जख्मी हो गए हैं। बस में फंसे हुए चालक को काफी मश ...और पढ़ें

HighLights
- दोनों वाहन को किनारे करा पुलिस ने परिचालन कराया शुरु
- बिक्रम थाना के गोरखरी मोड़ के समीप एनएच 139 पर हुआ हादसा
जागरण संवाददाता, बिक्रम। पटना जिले के बिक्रम में बस और ट्रक के बीच भीषण हो गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए हैं। बस में फंसे हुए चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत गंभीर थी। अब सूचना मिल रही है चालक की मौत हो गई है।
प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बिक्रम पीएचसी से चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया है। घटना के बाद जाम में कई वाहन फंस गए हैं। दोनों वाहन को किनारे करा पुलिस ने परिचालन शुरु कराया। बिक्रम थाना के गोरखरी मोड़ के समीप एनएच 139 पर हादसा हुआ है।