यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar By Election 2024: तरारी और बेलागंज में बदले गए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी; इन दो नेताओं पर PK ने खेला दांव
Bihar Politics बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। तरारी और बेलागंज में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बदले गए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- एसके सिंह की जगह अब किरण होंगी तरारी में प्रत्याशी
- प्रो. खिलाफत हुसैन की जगह अमजद होंगे बेलागंज में
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar By Election बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है। तरारी और बेलागंज में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बदले गए हैं। प्रशांत किशोर ने दो नए नेताओं पर दांव खेला है।
अब तरारी सीट से किरण सिंह को टिकट मिला है। वहीं, प्रो. खिलाफत हुसैन को भी हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अमजद को बेलागंज से मैदान में उतारा गया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में घोषणा इस बात की घोषणा हुई।
बता दें कि तरारी से पहले घोषित उम्मीदवार पूर्व उप सेना प्रमुख श्रीकृष्ण सिंह का स्थानीय वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। इसको लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसपर पीके ने आगे आकर सफाई भी दी थी।
पीके ने बवाल के बाद दी थी सफाई
पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस आदमी की बिहार में अपनी जमीन है, बिजली बिल देता और यहां का निवासी है, यदि केवल राज्य के वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है, इस चीज को देखा जाएगा। उनकी लड़ाई माफिया से है और जन सुराज उनसे डरने वाला नहीं है।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि एक-दो दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। हम लोग कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। इस बयान के बाद अब पार्टी की तरफ से इस तरह का कदम उठाया गया है। बता दें कि श्रीकृष्ण सिंह तरारी के ही करथ गांव के निवासी हैं। उनका बिहार में कहीं से भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं है।
खबरें और भी

चुनाव आयोग का क्या है नियम
वहीं, चुनाव आयोग का नियम कहता है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उस राज्य के किसी भी क्षेत्र का वोटर होना अनिवार्य है। हालांकि, अब तरारी से जन सुराज पार्टी ने एसके सिंह का टिकट काट दिया है।
अब किरण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां भाजपा ने विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। जबकि महागठबंधन से सीपीआई-एमएल के राजू यादव प्रत्याशी हैं। हालांकि, अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि बेलगंज से प्रत्याशी को क्यों बदला गया है।
प्रत्याशियों का विवरण
- तरारी से उम्मीदवार - किरण सिंह
- परिचय- सामाजिक कार्यकर्ता, महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय, शिक्षा को लेकर सक्रिय
- बेलागंज से उम्मीदवार - मो. अमजद
- परिचय - पूर्व मुखिया, राजनीतिक कार्यकर्ता, बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2005 और 2010
यह भी पढ़ें-