Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bypoll Result 2024: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार को चौंकाया, सामने आ गया 4 सीटों का रिजल्ट

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:03 PM (IST)

    Prashant Kishor बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की किस्मत का फैसला हो गया है। बता दें कि रामगढ़ तरारी बेलागंज ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का चारों सीट पर क्या है हाल?
    प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का चारों सीट पर क्या है हाल?

    HighLights

    1. बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर की प्रतिष्ठा दांव पर
    2. चार सीटों पर ऐसा प्रदर्शन कर रही है जन सुराज पार्टी

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है। रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद विजेता उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। खास बात ये है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Prashant Kishor By Election Result) भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही थी। आइए जानते हैं कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का किस सीट पर क्या हाल रहा।

    तरारी विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर

    Tarari By Election Final Result 2024 : चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, तरारी विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी किरन सिंह को कुल 12 राउंड में 5622 वोट मिले हैं।

    आयोग ने तरारी सीट पर पहले स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत को विजेता घोषित किया है। विशाल को 78755 वोट मिले हैं।

    यहां सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें 68143 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां तीसरे स्थान पर है। (Tarari Bypoll Result 2024)

    तरारी में काउंटिंग के 12 राउंड पूरे, किसे मिले कितने वोट

    • भाजपा : विशाल प्रशांत : 78755
    • सीपीआई एमएल : राजू यादव : 68143
    • जन सुराज पार्टी : किरन सिंह : 5622

    इमामगंज विधानसभा सीट: मांझी की बहू दीपा को मिली जीत

    Imamganj By Election Final Result 2024 : इमामगंज विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को कुल 15 राउंड की गिनती में 37103 वोट मिले हैं।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इमामगंज में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू और उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की उम्मीदवार दीपा मांझी यहां से विजयी घोषित हुई हैं। दीपा को यहां कुल 53435 वोट मिले हैं।

    यहां राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रौशन कुमार 47490 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां तीसरे स्थान पर रही है। (Imamganj Bypoll Result 2024)

    इमामगंज विधानसभा उपचुनाव 15वां राउंड

    • राजद : रौशन मांझी : 47490
    • हम : दीपा मांझी : 53435
    • जन सुराज : जितेंद्र पासवान : 37103

    बेलागंज विधानसभा का अपडेट

    Belaganj By Election Final Result 2024 : बेलागंज विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी की प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 15 राउंड में 17285 वोट मिले हैं।

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बेलागंज सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उम्मीदवार मनोरमा देवी विजयी घोषित की गई हैं। उन्हें 73334 वोट मिले हैं।

    यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दूसरे स्थान पर है। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51943 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अमजद तीसरे नंबर पर हैं। (Belaganj Bypoll Result 2024)

    बेलागंज विधानसभा उपचुनाव : चौथा राउंड

    • मनोरमा देवी : 73334
    • विश्वनाथ कुमार सिंह : 51943
    • मो. अमजद : 17285

    रामगढ़ विधानसभा का अपडेट

    Ramgarh By Election Final Result 2024 : रामगढ़ विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार कुशवाहा को 12 राउंड की काउंटिंग में 6513 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे।

    चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह को 62257 वोट के साथ विजेता घोषित किया गया है।

    हालांकि, भाजपा को बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव ने कड़ी टक्कर दी है। बसपा के सतीश को 60895 वोट मिले हैं। भाजपा और बसपा उम्मीदवार के वोट का अंतर 1362 वोट का रहा है।

    राष्ट्रीय जनता दल के अजीत कुमार सिंह 35825 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी यहां चौथे स्थान पर रही। (Ramgarh Bypoll Result 2024)

    रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव अपडेट : छह राउंड पूरे

    • सतीश कुमार यादव (बसपा) – 60895
    • अशोक कुमार सिंह (बीजेपी) – 62257
    • अजीत कुमार सिंह (राजद) – 35825
    • सुशील कुमार कुशवाहा (जनसुराज) – 6513

    खबरें और भी