Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में शहरी और पर्यटन विकास को नई उड़ान, कैबिनेट ने ₹1.05 लाख करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

    बिहार कैबिनेट ने शहरी और पर्यटन विकास के लिए ₹1.05 लाख करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ₹1 लाख ...और पढ़ें

    ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए ₹1 लाख करोड़ का रास्ता साफ

    ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए ₹1 लाख करोड़ का रास्ता साफ

    HighLights

    1. कैबिनेट ने ₹1.05 लाख करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी।

    2. ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए हडको से ₹1 लाख करोड़ ऋण।

    3. पर्यटन विकास हेतु ₹5,000 करोड़ का वित्तपोषण स्वीकृत।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार मंत्रिपरिषद ने राज्य के शहरी और पर्यटन विकास को नई गति देने वाले दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एक ओर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हडको से ₹1 लाख करोड़ के दीर्घकालिक ऋण की व्यवस्था का रास्ता साफ किया गया है, वहीं दूसरी ओर पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु ₹5,000 करोड़ के वित्तपोषण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

    सरकार का मानना है कि इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

    ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए ₹1 लाख करोड़ का रास्ता साफ

    कैबिनेट ने राज्य में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु हडको के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दी है।

    इसके तहत ₹1,00,000 करोड़ का दीर्घकालिक ऋण प्राप्त कर टाउनशिप क्षेत्रों में सुनियोजित अवसंरचना और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे निजी निवेश आकर्षित होंगे और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

    रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

    सरकार के अनुसार ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

    इसके अलावा टाउनशिप के आसपास के क्षेत्रों का समग्र आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा, जिससे क्षेत्रीय संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    पर्यटन क्षेत्र के लिए ₹5,000 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

    कैबिनेट ने बिहार पर्यटन नीति-2023 के तहत पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को हडको एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से ₹5,000 करोड़ तक का वित्तपोषण प्राप्त करने की मंजूरी दी है।

    यह राशि राज्य सरकार की गारंटी पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सके।

    होटल, कन्वेंशन सेंटर और स्मार्ट सुविधाओं का होगा विकास

    प्राप्त राशि का उपयोग सितारा होटल, कन्वेंशन सेंटर, मार्गीय सुविधाएं, स्मार्ट टॉयलेट, वाई-फाई जोन, वाटर एटीएम और स्मार्ट पार्किंग जैसी सुविधाओं के निर्माण में किया जाएगा।

    इसके अलावा प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

    बिहार को निवेश और पर्यटन हब बनाने की तैयारी

    सरकार का मानना है कि शहरी विकास और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे ये निवेश बिहार को निवेश और पर्यटन के लिहाज से अधिक आकर्षक बनाएंगे।

    ग्रीनफील्ड टाउनशिप और पर्यटन अवसंरचना से जुड़ी ये परियोजनाएं न केवल आर्थिक विकास को गति देंगी, बल्कि रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं के नए अवसर भी पैदा करेंगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट में 47 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में खुलेंगी 5 नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी