सम्राट कैबिनेट में BJP के 14 मंत्रियों के नाम फाइनल, मंगल सहित तीन मंत्री का पत्ता कटा
बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भाजपा ने अपने 14 मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। इस बार मंगल पांडे सहित तीन पुराने चेहरों को कैबिनेट ...और पढ़ें

सम्राट कैबिनेट मंत्रिमंडल विस्तार
HighLights
भाजपा ने सम्राट चौधरी कैबिनेट के 14 मंत्री तय किए।
मंगल पांडे सहित तीन पुराने मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया।
सामाजिक समीकरण साधने पर भाजपा का विशेष जोर रहा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी ने अपने 14 मंत्रियों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। नई सूची सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है।
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि पार्टी ने इस बार कई पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मंगल पांडे, नारायण प्रसाद और सुरेंद्र मेहता को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
बीजेपी ने इस बार सामाजिक समीकरण साधने पर खास जोर दिया है। पार्टी ने अति पिछड़ा, सवर्ण, पिछड़ा और अनुसूचित समाज के नेताओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।
जातीय समीकरण पर BJP का फोकस
सूत्रों के मुताबिक नई टीम में अति पिछड़ा समाज से पांच नेताओं को मौका दिया गया है। वहीं सवर्ण समाज से भी पांच चेहरों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा पिछड़ा समाज से दो और अनुसूचित समाज से दो नेताओं को जगह दी गई है। बीजेपी का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग में मजबूत संदेश देना माना जा रहा है।
नई सूची को संगठन और चुनावी रणनीति दोनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
इन नेताओं पर BJP ने जताया भरोसा
- विजय कुमार सिन्हा
- मिथिलेश तिवारी
- दिलीप जायसवाल
- राम कृपाल यादव
- संजय सिंह टाइगर
- नीतीश मिश्रा
- रामचंद्र पासवान
नई टीम में ये नाम भी शामिल
- केदार गुप्ता
- अरुण शंकर प्रसाद
- नंदकिशोर राम
- श्रेयशी सिंह
- प्रमोद कुमार
- रमा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
तीन नेताओं का कटा पत्ता
नई कैबिनेट से जिन बड़े चेहरों की छुट्टी हुई है, उनमें मंगल पांडे, नारायण प्रसाद और सुरेंद्र मेहता का नाम शामिल है।
मंगल पांडे लंबे समय से बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका नाम कटना राजनीतिक गलियारों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।
अब सबकी नजर पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है, जहां नई टीम आधिकारिक तौर पर सामने आएगी।
यह भी पढ़ें- सम्राट मंत्रिमंडल में बड़ा खेल... मंगल पांडे समेत BJP के तीन मंत्रियों का कटा पत्ता