Bihar Cabinet Expansion LIVE: सीएम सम्राट की नई टीम तैयार, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे बने मंत्री, नीतीश को भी मिला मौका
Bihar New Cabinet Expansion Live: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कुल 32 मंत्रियों के शपथ ग्रहण क ...और पढ़ें
-1778145023377_m.webp)
पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के कंधे पर रखा हाथ। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Cabinet Minister Oath Live Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो गया है। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।
भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।