Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Cabinet Expansion LIVE: सीएम सम्राट की नई टीम तैयार, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे बने मंत्री, नीतीश को भी मिला मौका

Bihar New Cabinet Expansion Live: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कुल 32 मंत्रियों के शपथ ग्रहण किया।

By Piyush Pandey Thu, 07 May 2026 03:29 PM (IST)
पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के कंधे पर रखा हाथ। (जागरण)

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के कंधे पर रखा हाथ। (जागरण)

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Cabinet Minister Oath Live Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली NDA की सरकार का आज विस्तार हो गया है। कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।

भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।

7 May 20262:39:37 PM

3 पूर्व CM के बेटे बने मंत्री

नए मंत्रिमंडल की एक बड़ी विशेषता ये भी है कि इसमें तीन ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके पिता बिहार के सीएम रह चुके हैं। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को सम्राट कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं, संतोष कुमार सुमन के पिता जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

7 May 20262:06:11 PM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: विकास के पथ पर दौड़ रहा है बिहार- नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। जिन्होंने शपथ ली है उन्हें हृदय से बधाई। बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है और आगे दौड़ता रहेगा। बिहार विकसित होगा। प्रधानमंत्री मोदी का इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना गौरव की बात है।

#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "बिहार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। जिन्होंने शपथ ली है उन्हें हृदय से बधाई। बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है और आगे दौड़ता रहेगा। बिहार विकसित होगा... प्रधानमंत्री मोदी का इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना गौरव की… pic.twitter.com/uYqFIwyvME

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20264:08:23 PM

मंगल पांडेय, सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद का नाम कटा

भाजपा ने बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय समेत तीन नेताओं का नाम काट दिया है, जो नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री थे। मंगल पांडे के अलावा सुरेंद्र मेहता और नारायण प्रसाद की भी मंत्रिमंडल में वापसी नहीं हुई है।

7 May 202612:50:49 PM

Bihar Cabinet Expansion Live: राज्यपाल ने समारोह समापन की दी अनुमति

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ ग्रहण समारोह के समापन की अनुमति दी। इसी के साथ राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा हुई।

7 May 202612:43:35 PM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: लखेंद्र और केदार प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ

लखेंद्र कुमार, अरुण शंकर, शीला कुमार और केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है।

7 May 202612:39:19 PM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री ले रहे शपथ

संजय सिंह, अशोक चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

7 May 202612:38:32 PM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: पिछले मंत्रिमंडल के 20 और 12 नये मंत्री बने

पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं।

7 May 202612:34:21 PM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: बीजेपी से नीतीश, रामकृपाल ने भी ली शपथ

राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

#WATCH बिहार कैबिनेट विस्तार | राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/7iky7NoU6x

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202612:27:59 PM

श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा और निशांत कुमार ने शपथ ली

श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।

#WATCH | Bihar cabinet expansion | Shrawon Kumar, Vijay Kumar Sinha, Dilip Kumar Jaiswal, Nishant Kumar, and Leshi Singh take oath as ministers in the Chief Minister Samrat Choudhary-led cabinet in Bihar.

(Source: DD News) pic.twitter.com/EfEhviCNCQ

— ANI (@ANI) May 7, 2026
7 May 20263:29:42 PM

कुल 31 मंत्री लेंगे शपथ, बीजेपी से 15 और जेडीयू से 13 नेता कैबिनेट में होंगे शामिल

बिहार मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट-

पद नाम जाति / श्रेणी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोइरी
उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भूमिहार
उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव OBC

BJP कोटा

पद नाम जाति / श्रेणी
मंत्री राम कृपाल यादव OBC
मंत्री केदार गुप्ता कानू / EBC
मंत्री नीतीश मिश्रा ब्राह्मण
मंत्री मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण
मंत्री रमा निषाद मल्लाह / EBC
मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमिहार
मंत्री दिलीप जायसवाल OBC
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी EBC
मंत्री लखेंद्र पासवान दलित
मंत्री संजय टाइगर राजपूत
मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार
मंत्री नंद किशोर राम दलित
मंत्री रामचंद्र प्रसाद वैश्य / OBC
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सूढ़ी / EBC
मंत्री श्रेयसी सिंह राजपूत

JDU कोटा

पद नाम जाति / श्रेणी
मंत्री निशांत कुमार कुर्मी / OBC
मंत्री श्रवण कुमार कुर्मी / OBC
मंत्री अशोक चौधरी दलित
मंत्री लेसी सिंह राजपूत
मंत्री मदन सहनी मल्लाह / EBC
मंत्री सुनील कुमार दलित
मंत्री जमा खान अल्पसंख्यक
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा कोइरी / OBC
मंत्री शीला मंडल धानुक / EBC
मंत्री दामोदर राउत धानुक / EBC
मंत्री बुलो मंडल गंगोता / EBC
मंत्री रत्नेश सदा दलित
मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता वैश्य / OBC

LJP (R) कोटा

पद नाम जाति / श्रेणी
मंत्री संजय पासवान दलित
मंत्री संजय सिंह राजपूत

HAM कोटा

पद नाम जाति / श्रेणी
मंत्री संतोष मांझी दलित

RLM कोटा

पद नाम जाति / श्रेणी
मंत्री दीपक प्रकाश कोइरी
7 May 202612:13:07 PM

Samrat Cabinet Oath: हम उनके चाचा और वे हमारे भतीजे- भगवान सिंह कुशवाहा

JDU नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि हम उनके चाचा और वे हमारे भतीजे (निशांत कुमार) हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अच्छा काम होगा, काम करने में आनंद आएगा।

#WATCH | पटना: JDU नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "हम उनके चाचा और वे हमारे भतीजे(निशांत कुमार) हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अच्छा काम होगा, काम करने में आनंद आएगा।" pic.twitter.com/decb2o8ccd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202612:05:14 PM

Nitish Kumar: मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार, जमकर लगे नारे 

नीतीश कुमार भी मंच पर पहुंच गए हैं। अमित शाह समेत सभी नेताओं ने नीतीश कुमार का तालियां बजाकर और प्रणाम कर स्वागत किया। गांधी मैदान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज गया।

7 May 202611:52:55 AM

Amit Shah : गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के मुख्य मंच पर पहुंचे अमित शाह

Amit Shah Live: अमित शाह गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के मुख्य मंच पर पहुंचे। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंच पर पहुंचे, हाथ हिलाकर लोगों का किया स्वागत। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी भी मंच पर मौजूद।

#WATCH पटना: बिहार कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अन्य NDA नेताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो गांधी मैदान से है। pic.twitter.com/DIMvtC3HdL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202611:45:13 AM

Nishant Kumar: शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया।

पटना, बिहार | बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह।

JDU नेता श्रवण कुमार के अनुसार, 5 नए मंत्री- निशांत कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह और श्वेता गुप्ता… pic.twitter.com/Ab9E8imZN5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202611:37:12 AM

Samrat Cabinet Oath: बिहार के लिए सौभाग्य की बात- जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "बिहार में NDA की सरकार रही है। कई लोगों को शंका थी कि नीतीश कुमार अपना पद नहीं छोड़ेंगे लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी उदारता का परिचय दिया है, आज विस्तार हो रहा है। यह बहुत बड़ा आयोजन है। आज गांधी मैदान में लाखों लोग आ रहे हैं। यहां जनता को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह आ रहे हैं और यह बिहार के लिए सौभाग्य की बात है।"

#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "बिहार में NDA की सरकार रही है। कई लोगों को शंका थी कि नीतीश कुमार अपना पद नहीं छोड़ेंगे लेकिन नीतीश कुमार ने अपनी उदारता का परिचय दिया है... आज विस्तार हो रहा है। यह बहुत बड़ा आयोजन है... आज गांधी मैदान में लाखों लोग आ… pic.twitter.com/wLjniNGO5f

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202611:31:02 AM

Samrat Cabinet Ministers Oath: एलईडी स्क्रीन पर शपथ समारोह का होगा प्रसारण

पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्थापित वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) बोर्ड एवं एलईडी स्क्रीन्स पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्थापित इन डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से आमजन समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

7 May 202611:07:41 AM

INDIA गठबंधन चूर-चूर होते हुए नजर आ रहा- शांभवी चौधरी

LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का बिहार की धरती पर स्वागत है। जनता के पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद आज फिर शपथ ग्रहण समारोह है, जो लोग शपथ ग्रहण करेंगे उन्हें शुभकामनाएं और उम्मीद है कि युवाओं के सपनों के बिहार को बनाने में आप सभी की अहम भागीदारी रहेगी।" उन्होंने आगे कहा कि INDIA गठबंधन चूर-चूर होते हुए नजर आ रहा है। INDIA गठबंधन आज है ही नहीं, ममता बनर्जी के पास जनादेश नहीं है। बंगाल की जनता ने विकसित बंगाल के लिए NDA की सरकार को चुना है।

#WATCH पटना, बिहार: LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का बिहार की धरती पर स्वागत है। जनता के पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद आज फिर शपथ ग्रहण समारोह है... जो लोग शपथ ग्रहण करेंगे उन्हें शुभकामनाएं और उम्मीद है कि युवाओं के सपनों के बिहार को बनाने में आप सभी… pic.twitter.com/1q1yiVJpFS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202611:17:12 AM

Samrat Cabinet Ministers Oath: जेडीयू के ये नए चेहरे बनेंगे मंत्री

JDU नेता श्रवण कुमार ने कहा, "...मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह है। विभाग के बारे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हमारे नेता नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे कि किसे कौनसा विभाग और जिम्मेदारी देनी है। जितने पुराने मंत्री थे, सब रहेंगे और नए में 5 मंत्री- निशांत कुमार, दामोदार रावत, बुलो मंडल, भगवान सिंह और श्वेता गुप्ता, ये 5 नए हैं। बाकी सभी पुराने नेताओं पर नीतीश कुमार ने भरोसा किया है।"

#WATCH | पटना: JDU नेता श्रवण कुमार ने कहा, "...मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आज शपथ ग्रहण समारोह है। विभाग के बारे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हमारे नेता नीतीश कुमार मिलकर तय करेंगे कि किसे कौनसा विभाग और जिम्मेदारी देनी है... जितने पुराने मंत्री थे, सब रहेंगे और नए में 5… pic.twitter.com/ELiIV4Dh3I

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 202610:01:25 AM

Samrat Cabinet Ministers Oath Live: चिराग और मांझी की पार्टी से ये विधायक बनेंगे मंत्री

चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से ये विधायक मंत्री बन सकते हैं-

1.संजय पासवान

2.संजय सिंह

हम से-:

1.संतोष सुमन

RLM से-:

1.दीपक प्रकाश

 

7 May 20269:55:01 AM

गांधी मैदान पर जुटने लगी लोगों की भीड़

Bihar Cabinet Live Update:गांधी मैदान से वीडियो, जहां आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।

#WATCH पटना, बिहार: गांधी मैदान से वीडियो, जहां आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता उपस्थित रहेंगे। pic.twitter.com/qhhdXxZPvG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20269:40:36 AM

जनता उन्हें घास नहीं डालने वाली इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं- उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Cabinet Live Update:राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "मुख्यमंत्री के बदलाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना था तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। बिहार कैसे मजबूती से आगे बढ़े इसकी चिंता की जा रही है। सब लोग मिलकर बिहार के विकास को आगे बढ़ाएंगे। RJD के लोगों को पता चल गया है कि अगले कई चुनाव तक जनता उन्हें घास नहीं डालने वाली इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं।"

#WATCH | पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "मुख्यमंत्री के बदलाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना था तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है... बिहार कैसे मजबूती से आगे बढ़े इसकी चिंता की जा रही है... सब लोग मिलकर बिहार के विकास को आगे… pic.twitter.com/c4e83Pyskl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20269:21:23 AM

हम नीतीश कुमार को अपना आदर्श मानते हैं- JDU नेता रत्नेश सदा

CM Samrat Choudhary Cabinet Expansion Live: JDU नेता रत्नेश सदा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "आज गौरव का दिन है। आज मंत्रिमंडल का विस्तार है। हमें आ गया है फोन, हम नीतीश कुमार को आदर्श मानते हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उन्होंने कहा, "जनता ने वहां हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा को जीत दिलाई है। ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई होगी।"

#WATCH | पटना: JDU नेता रत्नेश सदा ने बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा, "आज गौरव का दिन है... आज मंत्रिमंडल का विस्तार है। हमें आ गया है फोन, हम नीतीश कुमार को आदर्श मानते हैं..."

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर उन्होंने कहा, "जनता ने वहाँ हो रहे उत्पीड़न के ख़िलाफ़… pic.twitter.com/CXXPIFnqIC

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20269:15:08 AM

Nishant Kumar: राजद ने निशांत कुमार की मंत्रिमंडल में संभावित एंट्री पर कसा तंज

पिता ने आजीवन परिवारवाद पर लेक्चर देने के बाद अपने बेटे को राजनीति में सेटल करने की शर्त पर ही कुर्सी छोड़ी!
परिवारवादी बेटे ने भी 2 ही दिन में लग्ज़री यात्रा छोड़, कार्यकर्ताओं को मुँह चिढ़ाते हुए, पलटी मारते हुए पिछले दरवाजे से मंत्री बनने का कार्यकर्ता-विरोधी विकल्प ही चुना!
जिसमें पलटी मारना ही हो नीति
वही रही सदैव कुर्सी कुमार की राजनीति!

पिता ने आजीवन परिवारवाद पर लेक्चर देने के बाद अपने बेटे को राजनीति में सेटल करने की शर्त पर ही कुर्सी छोड़ी!
परिवारवादी बेटे ने भी 2 ही दिन में लग्ज़री यात्रा छोड़, कार्यकर्ताओं को मुँह चिढ़ाते हुए, पलटी मारते हुए पिछले दरवाजे से मंत्री बनने का कार्यकर्ता-विरोधी विकल्प ही चुना!… pic.twitter.com/R567ypeqLS

— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 6, 2026
7 May 20268:33:00 AM

Bihar Cabinet Expension Live: मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं नए चेहरे- संजय सरावगी 

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज गांधी मैदान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत NDA के बिहार के सभी नेता रहने वाले हैं। आज एक बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नए चेहरों का जुड़ना स्वाभाविक है।"

#WATCH | पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज गाँधी मैदान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। इसमें प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत NDA के… pic.twitter.com/7BVRNQm8qH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20268:30:53 AM

Bihar Cabinet Expension: गांधी मैदान में तैयारी पूरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का आज गांधी मैदान में विस्तार होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का आज गांधी मैदान में विस्तार होने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। pic.twitter.com/pdSPh2tSfQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
7 May 20267:52:22 AM

Bihar Cabinet Expension: भाजपा के संभावित मंत्रियों के नाम

विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी एवं सुरेंद्र मेहता। भाजपा कोटे के मंत्री नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए, इसलिए भाजपा दो नए चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

7 May 20267:44:39 AM

Bihar Cabinet Expension: जदयू के ये नेता बन सकते हैं मंत्री

जदयू के संभावित मंत्रियों की सूची इस तरह है:- निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, शीला मंडल, रत्नेश सदा एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा।

7 May 20267:25:51 AM

Bihar Cabinet Expension: पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है। सम्राट चौधरी को इसकी कमान सौंपी गई है। 

7 May 20267:01:13 AM

Bihar Cabinet 2026 LIVE: 5 साल बिहार के लिए स्वार्णिम काल के तौर पर साबित होंगे- चिराग

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा," कल मंत्रीमंडल का विस्तार है और इसका इंतजार काफी समय से रहा है और जब से नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनी है तब से सब जानना चाह रहे थे कि बिहार में मंत्रीमंडल कब शपथ लेगा। ऐसे में कल शपथ समारोह में संभवत पीएम, गृह मंत्री और तमाम सहयोगी दल उसमें शामिल रहेंगे। कल के बाद से पीएम मोदी की सोच वाली सरकार, डबल इंजन की विकास को तेजी से आगे लेकर जाने वाली सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभव वाली सरकार और युवा जोश वाली सरकार मैं मानता हूं ये सरकार अगले 5 साल बिहार के लिए स्वार्णिम काल के तौर पर साबित होंगे।"

#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा," कल मंत्रीमंडल का विस्तार है और इसका इंतजार काफी समय से रहा है और जब से नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनी है तब से सब जानना चाह रहे थे कि बिहार में मंत्रीमंडल कब शपथ लेगा। ऐसे में कल शपथ समारोह में संभवत… pic.twitter.com/93byj2yA5N

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us