Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 7 मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथग्रहण की तैयारी
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होगा। शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित करने की तैयारी चल रही ...और पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार (Bihar Cabinet Expansion 2026) सात मई को होगा। शपथग्रहण समारोह गांधी मैदान में आयोजित कराए जाने की तैयारी पर काम आरंभ किया गया है।
सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार का गठन पिछले महीने की 16 तारीख को हुआ था। उस समय समय जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री क्रमश: विजय चौधरी व बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी।
विभागों का बंटवारा हो चुका
उसी दिन भाजपा और जदयू कोटे में कौन-कौन से विभाग रहेंगे यह तय हो गया था। इसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तय हो गई थी। यह माना जा रहा था कि पश्चिम बंगाल सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव है उसके परिणाम के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार का गठन हुआ था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित नई सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
इस बार भी गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाए जाने की तैयारी है। कई केंद्रीय मंत्री व भाजपा के दिग्गज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।