Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीतीश कैबिनेट में 'स्पेशल 21' की एंट्री: BJP से 12 और JDU से 9 MLA बने मंत्री, रेणु देवी ने भी ली शपथ

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:08 PM (IST)

    नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 21 चेहरों को जगह मिली है। रेणु देवी मंगल पांडेय नीरज कुमार बबलू अशोक चौधरी लेसी सिंह मदन सहनी नीतीश मिश्रा नितिन नवीन दिलीप क ...और पढ़ें

    नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ी खबर, BJP कोटे से 12 विधायक बनेंगे मंत्री; शपथ ग्रहण समारोह शुरू
    नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार पर बड़ी खबर, BJP कोटे से 12 विधायक बनेंगे मंत्री; शपथ ग्रहण समारोह शुरू

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Cabinet Expansion बिहार कैबिनेट विस्तार के लिए राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। अशोक चौधरी, रेणु देवी, लेसी सिंह, नीरज बबलू, मदन सहनी और नितिन नबीन ने शपथ ग्रहण कर ली है।

    नीतीश मंत्रिमंडल में 'स्पेशल 21' की एंट्री

    बता दें कि नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 21 चेहरों को जगह मिली है। रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बने हैं।

    नोट- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

    भाजपा कोटे से 12 मंत्री होंगे। वहीं, जदयू से 9 मंत्री होंगे। कुल 21 विधायक व एमएलसी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

    इससे पहले, खबर आई थी कि जनता दल यूनाइटेड के कोट से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार व शीला कुमारी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। नए नाम को ले यह कहा जा रहा कि महेश्वर हजारी को मंत्री बनाया जा सकता है। जदयू ने कल ही अपने पुराने मंत्रियों को पटना में रहने के लिए भी कह दिया था। पुराने मंत्रियों को फोन भी किए गए हैं।

    बीजेपी ने कल सौंप दी थी लिस्ट

    बता दें कि अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार बीजेपी की वजह से रुका हुआ था। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि बीजेपी अपने संभावित मंत्रियों पर विचार कर रही है। वहीं, गुरुवार देर शाम बीजेपी ने भी अपनी लिस्ट नीतीश कुमार को सौंप दी।

    खबरें और भी

    मंत्रिमंडल विस्तार हो जाने के बाद जदयू और भाजपा कोटे के कई मंत्रियों का बोझ कम होगा। कई मंत्रियों की स्थिति वर्तमान में यह है कि उनके पास आधा-आधा दर्जन से अधिक विभागों का जिम्मा है।

    ये भी पढे़ं- Bihar Politics: 'लाठी उठावन तेल पिलावन' वाले Lalu Yadav ने बनाई नई स्ट्रेटजी, अब क्या करेंगे Nitish Kumar?

    ये भी पढे़ं- मांझी का 'दिल मांगे मोर', नीतीश के दोस्त ने रख दी एक और डिमांड; गया सीट के साथ अब ये भी चाहिए