विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब डिजिटल होगी सम्राट की कैबिनेट मीटिंग, टैबलेट और लैपटॉप के साथ दिखेंगे बिहार के मंत्री

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:30 AM (IST)

बिहार मंत्रिमंडल की बैठकें अब तकनीक से जुड़ेंगी, जिससे मंत्रियों को एजेंडे और प्रस्तावों के लिए कागजी फाइलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

सीएम सम्राट चौधरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंत्रिमंडल की बैठकें अब तकनीक से जुड़ेंगी।

  2. एजेंडा, प्रस्ताव टैबलेट-लैपटॉप पर उपलब्ध होंगे।

  3. ई-कैबिनेट पोर्टल एनआईसी द्वारा विकसित किया जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को तकनीक से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में मंत्रियों को बैठक के एजेंडे, प्रस्तावों और उनसे जुड़े दस्तावेजों के लिए कागजी फाइलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

वे अपने टैबलेट या लैपटॉप पर ही इन सभी जानकारियों को देख सकेंगे। राज्य मंत्रिमंडल इस व्यवस्था के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

नई व्यवस्था को जमीन पर उतारने के लिए राज्य सरकार ई-कैबिनेट पोर्टल विकसित करने में जुटी है। इसके निर्माण और तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को सौंपी गई है।

पोर्टल तैयार होने के बाद कैबिनेट की बैठक से संबंधित कई प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से पूरा किया जा सकेगा।

इसके तहत बैठक का एजेंडा तैयार करने, मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाने वाले प्रस्तावों और संबंधित दस्तावेजों को मंत्रियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की योजना है।

इससे मंत्रियों को बैठक से पहले जरूरी कागजात एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, दस्तावेजों की छपाई और कागजों के इस्तेमाल में भी कमी आने की उम्मीद है। हालांकि इसके बाद बैठक में मंत्रियों की उपस्थिति आवश्यक होगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड एक झटके में रद, 7.40 लाख परिवारों को खुशखबरी भी मिली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।