विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Ministry Distribution: बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, किसे क्या मिला? पढ़ें लिस्ट

Published: Thu, 27 Feb 2025 02:22 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2025 04:31 PM (IST)

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। भाजपा कोटे ...और पढ़ें

बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा (जागरण)
बिहार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया
  2. बिहार में पूर्व मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Cabinet Ministers Portfolio: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया। भाजपा कोटे के सात नए मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं। नीतीश सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

कई दिग्गजों से छीने गए विभाग

इस बार कई पुराने दिग्गजों से विभाग छीने भी गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छीनकर नीतीन नवीन को दे दिया गया है और नीतीन नवीन का विभाग (नगर,विकास-आवास) जिवेश कुमार को दे दिया गया। वहीं, मंगल पांडेय का कृषि विभाग डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को दिया गया।

वहीं, संतोष सुमन से भी दो विभाग छीन लिया गया है, उनके पास केवल एक विभाग बचा है। वहीं दिलीप जायसवाल का राजस्व विभाग लेकर संजय सरावगी को दे दिया गया। प्रेम कुमार का विभाग छीनकर राजू सिंह और सुनील सिंह को दे दिया गया है।

यहां पढ़ें बिहार में मंत्रालय का बंटवारा

  • संजय सरावगी- राजस्व एवं भूमि सुधार
  • जीवेश कुमार मिश्रा - नगर, विकास एवं आवास
  • सुनील कुमार सिंह-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  • राजू सिंह- पर्यटन मंत्रालय
  • मोतीलाल प्रसाद- कला, संस्कृति एवं युवा
  • कृष्ण कुमार मंटू- सूचना प्रावैधिकी
  • विजय मंडल-आपदा प्रबंधन
  • विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)- कृषि, खान-भूतत्व
  • डॉ. प्रेम कुमार- सहकारिता
  • मंगल पांडेय- स्वास्थ्य-विधि
  • नीतीश मिश्रा- उद्योग
  • नीतीन नवीन- पथ निर्माण
  • संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन

मांझी के बेटे संतोष सुमन से छीना गया विभाग

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नीतीश सरकार में मंत्री संतोष सुमन से कैबिनेट विस्तार के बाद उनके दो विभाग छीन लिए गए हैं। अब संतोष सुमन के पास सिर्फ एक विभाग रह गया है।

दो विभाग छीने जाने के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा ने कैबिनेट विस्तार के बहाने जीतन राम मांझी को उनकी औकात बताई है।

मांझी सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे, कहीं उसी का खामियाजा तो उन्हें नहीं भुगतना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

'लालू प्रसाद हमारे अंकल, लेकिन...', CM नीतीश के बेटे Nishant का बाउंसर; तेजस्वी भी रह जाएंगे हैरान