Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Caste Census: आंकड़ों पर नहीं भरोसा तो केंद्र करा ले गिनती, संजय झा बोले- पहले AIIMS के लिए दिलाएं NOC

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    Bihar Caste Census जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को अगर राज्य सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित गणना के आंकड़े पर यकीन नहीं है त ...और पढ़ें

    Bihar Caste Census: आंकड़ों पर नहीं भरोसा तो केंद्र करा ले गिनती, संजय झा बोले
    Bihar Caste Census: आंकड़ों पर नहीं भरोसा तो केंद्र करा ले गिनती, संजय झा बोले

    HighLights

    1. आंकड़े पर यकीन नहीं है तो केंद्र सरकार जनगणना के माध्यम से तमाम जातियों की गिनती करवा ले: संजय झा
    2. केंद्रीय टीम ने उक्त जमीन को अनुपयुक्त करार दे दिया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को अगर राज्य सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित गणना के आंकड़े पर यकीन नहीं है तो केंद्र सरकार जनगणना के माध्यम से तमाम जातियों की गिनती करवा ले। इससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और भाजपा का संदेह भी दूर हो जाएगा। जदयू प्रदेश कार्यालय मे पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

    एम्स निर्माण का एनओसी दिलवाएं

    जल संसाधन मंत्री ने दरभंगा एम्स मामले में पुन: यह दोहराया कि इस परियोजना को लेकर भाजपा के जितने भी नेतागण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं वे केंद्र सरकार से शोभन में एम्स निर्माण का एनओसी दिलवाएं। इसके मिलते ही वहां काम आरंभ हो जाएगा।

    राज्य सरकार ने शोभन में एम्स के लिए 151.17 एकड़ जमीन मुफ्त मुहैया करायी गयी। इसके साथ ही मिट्टी भराई के लिए 309 करोड़ रुपए की मंजूरी भी राज्य कैबिनेट ने दी। पर केंद्रीय टीम ने उक्त जमीन को अनुपयुक्त करार दे दिया।

    सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जनवरी में

    वहीं, बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातिगत गणना से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम किसी राज्य सरकार को नीति बनाने या काम करने से नहीं रोक सकते। सिर्फ उसकी समीक्षा कर सकते हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई जनवरी 2024 में होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Corruption: निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा अमीन, 15 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार; ऐसे की गई थी प्‍लानिंग