Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: Mohan के मिशन 'Y' पर फिरेगा पानी? Nitish Kumar के मंत्री बोले- बिहार का यादव समाज...

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 08:55 PM (GMT+05:30)

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मोहन यादव के बहाने भाजपा यादव समाज को साधन ...और पढ़ें

    हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव । जागरण
    हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव । जागरण

    HighLights

    1. मोहन यादव के आने से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला : मदन सहनी।
    2. कहा - बिहार का यादव समाज राजनीतिक रूप से जागरूक।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी (Madan Sahni) ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के बिहार (Bihar Politics) आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि मोहन यादव जिस राजनीतिक उद्देश्य से बिहार आ रहे हैं, उसकी पूर्ति कभी नहीं होगी।

    मदन सहनी ने कहा कि बिहार का यादव समाज राजनीतिक रूप से जागरूक है। वह कभी भी भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला है। यह भाजपा के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

    NDA में शामिल होने पर परिवहन मंत्री ने क्या कहा?

    परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह (Karpuri Thakur Jan Centenary Celebration) को भव्य बनाने के लिए वे लोग पूरी तैयारी कर रहे हैं। सभी अतिथियों के लिए समुचित इंतजाम किए जा रहे हैं।

    जदयू (JDU) के एनडीए (NDA) में शामिल होने के कयास के बारे में पूछे जाने पर उन्होंंने कहा कि हमलोग पूरी तरह से आईएनडीआईए (INDIA) के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।

    राम मंदिर पर मंत्री रत्नेश सदा ने क्या कहा?

    मंत्री रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) ने कहा कि राम के नाम पर भाजपा (BJP) अपनी राजनीतिक ब्रांडिंग कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के साथ-साथ माता सीता का भी भव्य मंदिर बनना चाहिए था।

    बता दें कि सभी मंत्री जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जन शिकायत सुनने के लिए आए हुए थे। परिवहन मंत्री शीला मंंडल व अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा भी जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: 'क ख ग से साइंस प्रोजेक्ट तक...', दादी-नानी के घर जाओ या कहीं और पर नहीं रुकेगी छात्रों की पढ़ाई, SCERT का नया प्रयोग

    प्रेग्नेंसी से लेकर न्यूड वीडियो कॉल तक... साइबर धोखाधड़ी से कैसे करें बचाव; एक्सपर्ट ने दिए जरूरी टिप्स; आप भी कर लें नोट

    खबरें और भी