Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav Result Highlights: NDA की डबल सेंचुरी, महागबंधन 35 पर ऑल आउट; चुनावी खेल की बड़ी बातें

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 07:22 AM (IST)

    Bihar Chunav result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी की लीडरशिप वाली NDA को 202 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं महागठबंधन 35 ...और पढ़ें

    Bihar vidhan sabha Chunav 2025 result live

    Bihar vidhan sabha Chunav 2025 result live

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट सामने आ गए हैं। इसके अनुसार NDA 202 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया है। वहीं AIMIM को 5 सीटें मिली हैं। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।

    Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही थीं।

    वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में थी। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट थी, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल थी।

    इस चुनाव में महुआ सीट से Tej Pratap, अलीनगर से Maithili ठाकुर, मोकामा से Anant Singh, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में हम सभी सीटों का पल-पल जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...