Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC की ये परीक्षा पास करें और बन जाएं 50 हजार की प्रोत्साहन राशि के हकदार, यहां जानें आवेदन करने का आसान तरीका

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 06:29 PM (IST)

    Bihar Civil Seva Protsahan Yojana नीतीश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को बीपीएससी की प्रारंभि ...और पढ़ें

    BPSC की ये परीक्षा पास करें और बन जाएं 50 हजार की प्रोत्साहन राशि के हकदार। फोटो- IPRD Bihar
    BPSC की ये परीक्षा पास करें और बन जाएं 50 हजार की प्रोत्साहन राशि के हकदार। फोटो- IPRD Bihar

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। एक ऐसी ही योजना है 'बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि' है। इस स्कीम के तहत बिहार सरकार BPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण होने पर महिला अभ्यर्थियों को एकमुश्त ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करती है।

    समाज कल्याण विभाग ने बताया कि योजना के तहत BPSC की 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थियों को एकमुश्त ₹50,000 (रुपये पचास हजार) की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी बिहार सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में नहीं आना चाहिए।

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्रता

    • आवेदक बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों।
    • BPSC द्वारा आयोजित 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
    • सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ एक बार दिया जाता है।
    • पूर्व में किसी भी सरकारी कार्य पर कार्यरत अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20.12.2023 (20 दिसंबर)
    • इस वेबसाइट पर मिलेगी अधिक जानकारी- https://wcdc.bihar.gov.in/careers

    आवेदन की प्रक्रिया

    • आवेदक प्रकाशन तिथि से दिनांक 20.12.2023 तक ऑनलाइन निबंधन एवं आवेदन कर सकते हैं।
    • निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन अमान्य होंगे।
    • किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवश्यक सूचना उनके ई-मेल आई.डी. पर ही दी जाएगी।
    • किसी अभ्यर्थी के द्वारा गलत सूचना देकर इस योजना के तहत अनुमान्य राशि प्राप्त की जाती है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    • विस्तृत जानकारी बेवसाइट https://wcdc.bihar.gov.in/Careers पर देखी जा सकती है। विशेष जानकारी के लिए विभागीय दूरभाष संखया 0612-2506068 पर संपर्क किया जा सकता है।

    प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

    • जाति प्रमाण-पत्र
    • आधार कार्ड
    • आवासीय प्रमाण-पत्र
    • स्वहस्ताक्षरित रद्द चेक
    • हस्ताक्षर एडमिट कार्ड की छायाप्रति
    • आवेदक की फोटो
    • पूर्व में प्रोत्साहन राशि नहीं लिए जाने का शपथ पत्र

    ये भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार को बड़ा झटका! आरक्षण का दायरा बढ़ाने को पटना हाई कोर्ट में चुनौती, अब क्या करेंगे CM नीतीश?

    ये भी पढ़ें- Ayushman Card: सुस्ती की भेंट चढ़ रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अभी भी लाखों लोगों को आयुष्मान कार्ड का इंतजार

    खबरें और भी