Nitish Kumar Live Update: क्या नीतीश के बेटे निशांत के सौंपी जाएगी JDU की कमान? आज शाम को हो जाएगा फाइनल!
Bihar CM LIVE: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने नॉमिनेश ...और पढ़ें
-1772776804348_m.webp)
नीतीश कुमार करेंगे बैठक। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक युगांतकारी मोड़ सामने आया है। करीब 21 वर्षों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने का एलान किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरा है। नीतीश कुमार नॉमिनेशन भरने के बाद आज जेडीयू के विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से बात करेंगे। वहीं, इस बैठक के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।