Nitish Kumar Live Update: क्या नीतीश के बेटे निशांत के सौंपी जाएगी JDU की कमान? आज शाम को हो जाएगा फाइनल!
Bihar CM LIVE: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने नॉमिनेशन फॉर्म भरा। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में पहली बार भाजपा का सीएम (Bihar New CM) बन सकता है। वहीं, नीतीश कुमार आज शाम को जेडीयू के विधायकों, सांसदों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
-1772776804348_m.webp)
नीतीश कुमार करेंगे बैठक। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में एक युगांतकारी मोड़ सामने आया है। करीब 21 वर्षों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के राज्यसभा जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने का एलान किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरा है। नीतीश कुमार नॉमिनेशन भरने के बाद आज जेडीयू के विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से बात करेंगे। वहीं, इस बैठक के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक
CM नीतीश कुमार ने आज शाम 5 बजे अपने आधिकारिक आवास पर जेडीयू (JDU) के सभी विधायकों, सांसदों और विधान पार्षदों (MLC) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में अपने भविष्य के राजनैतिक कदमों और अपने फैसले से पार्टी नेताओं को अवगत कराएंगे। निशांत को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
'नीतीश कुमार अपने बेटे को...'- अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा,"नीतीश कुमार अपने बेटे को भविष्य में मंत्री बनाने के लिए उसको बिहार सरकार में शामिल करना चाहते हैं, सुना है कि उपमुख्यमंत्री बना सकते हैं और नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे...ये बीजेपी के मुताबिक ही हो रहा है।"
जदयू कार्यालय में तोड़फोड़
जदयू कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं नाराज़ कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाते हुए कहा, “2025 से 2030 तक नीतीश का नेतृत्व कहां गया?”
Nitish Kumar News: नीतीश के फैसले पर क्या बोले रामकृपाल?
बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने पर कहा, "...अब उन्होंने राज्यसभा जाने का तय कर लिया है, तो अब स्वाभाविक है कि कोई और मुख्यमंत्री के दायित्व में आएंगा..."
Nitish Kumar Live Updates: आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति- नितिन नवीन
नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट किया कि आज राज्यसभा के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है। मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल पर मुझे बिहार सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य और समाज की सेवा करने का अवसर मिला, जिसे मैंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास किया है। आज राज्यसभा के लिए नामांकन करते हुए मन में वही जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि बांकीपुर की जनता के साथ मेरा यह आत्मीय संबंध आगे भी इसी विश्वास और समर्पण के साथ बना रहेगा, और हम सब मिलकर विकसित बिहार के संकल्प को आगे बढ़ाते रहेंगे।
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
आज राज्यसभा के लिए नामांकन प्रस्तुत करते हुए मन स्वाभाविक रूप से उस लंबी यात्रा को याद कर रहा है, जिसे हमने आप सबके साथ मिलकर तय किया है।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) March 5, 2026
मुझे पटना पश्चिम (बांकीपुर) की जनता ने हाथ पकड़कर चलना सिखाया है। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आपने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसी के बल…
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि, "नीतीश कुमार जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है। बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से NDA के 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी।"
श्री @NitishKumar जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है।
— Amit Shah (@AmitShah) March 5, 2026
बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की… pic.twitter.com/3wfIfX521C
Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार को जबरन पद से हटाया जा रहा- सांसद चंद्र शेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चन्द्र शेखर आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "वो (राज्यसभा सांसद) बनना चाह रहे हैं या बनने पर मजबूर किया जा रहा है, यह दोनों चीजें समझनी होंगी। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट किया है। भाजपा की यह इच्छा थी कि वो बिहार में भी अपना मुख्यमंत्री बनाएं। उनको जबरन मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। यह बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा है।"
#WATCH सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चन्द्र शेखर आज़ाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "वो (राज्यसभा सांसद)बनना चाह रहे हैं या बनने पर मजबूर किया जा रहा है, यह दोनों चीजें समझनी होंगी। बिहार की जनता ने नीतीश… pic.twitter.com/K6mdfK2xiW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश, नितिन, उपेंद्र सहित 6 ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन
नीतीश कुमार के साथ नितिन नवीन, शिवेश राम, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राजद के अमरेंद्रधारी सिंह ने बिहार से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन कर दिया है। इसके लिए अब 16 मार्च को मतदान होना तय हुआ है।
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कसा तंज
रोहिणी आचार्य ने किया ट्वीट-
सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे
न इज्जत बची , न नेम -प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम
देख रहे हम सब ज्यादा पलटी मारने से हासिल हुआ मुकाम
मुझे तो कोई अचरज नहीं , मुझे मालूम था ' ये अंजाम '
सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 5, 2026
न इज्जत बची , न नेम -प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम
देख रहे हम सब ज्यादा पलटी मारने से हासिल हुआ मुकाम
मुझे तो कोई अचरज नहीं , मुझे मालूम था ' ये अंजाम '
Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने जो सोचा, उसे जमीन पर उतारा'- JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, " आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा। नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया। कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निःसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं।"
#WATCH | दिल्ली: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "...आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा... नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी… pic.twitter.com/9erigwfhIy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राज्यसभा जाने का नीतीश कुमार का निर्णय है। बिहार में जो भी सरकार बनेगी, वो उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी।"
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह(राज्यसभा जाने का) नीतीश कुमार का निर्णय है...जो भी(बिहार में) सरकार बनेगी, वो उन्हीं के नेतृत्व में बनेगी..." pic.twitter.com/N4R6yw1Q81
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: हम सब उनके निर्णय की सराहना करते हैं- उपेंद्र कुशवाहा
RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "NDA के उम्मीवार के रूप में 5 उम्मीदवारों का आज नामांकन हुआ है। सभी उम्मीदवारों की जीत पक्की है। नीतीश कुमार (राज्यसभा)जा रहे हैं, यह उनका निर्णय है और सब उनके निर्णय की सराहना करते हैं।"
#WATCH | पटना, बिहार: RLM प्रमुख और NDA राज्यसभा उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "NDA के उम्मीवार के रूप में 5 उम्मीदवारों का आज नामांकन हुआ है...सभी उम्मीदवारों की जीत पक्की है...नीतीश कुमार (राज्यसभा)जा रहे हैं, यह उनका निर्णय है और सब उनके निर्णय की सराहना करते हैं..." pic.twitter.com/pzuNmDyuiK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: RJD से अमरेंद्र धारी सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन
RJD से अमरेंद्र धारी सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया। इस दौरान तेजस्वी, राजद वरिष्ठ नेता भोला यादव समेत राजद के अन्य नेता थे। नामांकन में कांग्रेस, BSP और AIMIM के विधायक शामिल नहीं हुए।
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार का कार्यकाल ऐतिहासिक- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में आ रहे है। बिहार को हर तरह से नीतीश कुमार आगे ले जा रहे है। नीतीश कुमार 1977 के जेपी आंदोलन के नेता थे। लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में आ रहे है। नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में कोई भी भ्रष्टाचार नहीं किया है। नीतीश कुमार ने बिहार के गांव -गांव का विकास किया है। राज्यसभा के सांसद के तौर पर नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे है। एनडीए के सारे दल नीतीश कुमार का स्वागत करते हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकाला है। नीतीश कुमार पर एक भी दाग नहीं लगा है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिये नामंकन किया है।
#WATCH | Patna, Bihar: Union Home Minister Amit Shah says, "I have come to Patna to attend the Rajya Sabha nominations of Nitin Nabin, Nitish Kumar, Ramnath Thakur, Upendra Kushwaha, and Sudesh Ram. Nitin Nain, after a long and successful political career in the state, became the… pic.twitter.com/klgCD4Dkbh
— ANI (@ANI) March 5, 2026
जनता को धोखा दिया- सचिन पायलट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा... नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं... जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है। अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा में जाना है तो हो सकता है कि बिहार चुनाव के परिणाम कुछ और आते।"
4 दशकों तक होगी नीतीश के योगदान की चर्चा- जदयू
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है। आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा... नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया। कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निःसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं।"
Nitish Kumar News: कई टुकड़ों में टूटेगी जदयू- शक्ति यादव
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, 2025 के विधानसभा चुनाव में पूरी भाजपा और जदयू ने जोर-शोर से नारा दिया था— '25 से 30, फिर से नीतीश'। तो फिर बीच में ही नीतीश जी को 'फिनिश' क्यों कर दिया गया? भाजपा के इस खेल से जदयू के अंदर भारी खौफ और गहरी नाराजगी है। पार्टी के नेता डरे-सहमे हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है। हालात स्पष्ट बता रहे हैं कि अस्तित्व के संकट से जूझ रही जदयू अब जल्द ही कई टुकड़ों में विभक्त हो जाएगी।
Nitish Kumar Live Updates: नितिन नवीन ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए भरा पर्चा
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
Nitish Kumar Live Updates: कौन बनेगा बिहार का नया सीएम?
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। रेस में इन नेताओं के हैं नाम:
- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय
- मंत्री दिलीप जायसवाल
- दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: 'कभी इस पाले में, कभी उस पाले में'- सचिन पायलट
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा। नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस पाले में। अब सुनने में आ रहा है कि वे दिल्ली आ रहे हैं। जो कुछ भी हो रहा है ये जनता को धोखे में रख कर किया गया है। अगर आप 6 महीने पहले बोल देते कि आपको राज्यसभा में जाना है तो हो सकता है कि बिहार चुनाव के परिणाम कुछ और आते।"
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "ये तो समझ नहीं आ रहा कि आपने चुनाव लड़ा, अपने चेहरे पर लड़ा, वोट बटोर लिए, जनता ने आपको चुनकर भेजा... नीतीश कुमार ने पहले भी कई बार अपना मन बदला है। कभी इस पाले में या कभी उस… pic.twitter.com/5A1oTQmZJV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य एनडीए उम्मीदवार राज्य सभा में नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, विजय सिंह, मंगल पांडे, अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद हैं।
Nitish Kumar Live Updates: अमित शाह ने नितिन नवीन से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।
#WATCH पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। pic.twitter.com/2WJwzJbx3R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: अमित शाह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
#WATCH पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। pic.twitter.com/trs9wy0ALa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Bihar New CM Live: नीतीश कुमार का निर्वाचित होना तय
Bihar New CM Live: बिहार में राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए नीतीश कुमार का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने हैं।
Nitish Kumar Live Updates: नितिन नवीन संग नॉमिनेशन फॉर्म भरेंगे नीतीश कुमार, अमित शाह पहुंचे पटना
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह पटना पहुंच चुके हैं।
Nitish Kumar Live Updates: हमें इस बारे में पहले ही पता था- तेजस्वी यादव
RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "हमें इस बारे में पहले ही पता था। 28 जनवरी 2024 को जब हमने ये बात कही थी कि जदयू खत्म हो जाएगी लेकिन भाजपा जो 400 सीटों की बात करती थी, उसके अनुसार उनका नतीजा नहीं आया इसलिए इसमें 1 साल की देरी हो गई। नहीं तो वे पहले ही उन्हें(JDU) खत्म कर देते।"
#WATCH | पटना, बिहार: RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "हमें इस बारे में पहले ही पता था। 28 जनवरी 2024 को जब हमने ये बात कही थी कि जदयू खत्म हो जाएगी लेकिन भाजपा जो 400 सीटों की बात करती थी, उसके… pic.twitter.com/8I7GojgnXz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: रोहिणी ने नीतीश कुमार को बताया अवसरवादी नेता
Nitish Kumar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद पूर्व सीएम लाल यादव की बेटी रोहिणी आचार्य उन पर हमलावर हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की कमजोर नस दबा दी है। रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को अवसरवादीता के शिखर पुरुष भी बताया है।
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू कर रही। हमने पहले ही कहा था नीतीश अब सीएम नहीं रहेंगे। भाजपा रबर स्टैंप वाला सीएम बनाती है। जेडीयू के कुछ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी पर कहा - शुरू से कह रहा था कि हाईजैक हो रखे हैं. जो भी बीजेपी का सीएम बनेगा, वो रबर स्टैंप होगा. ये जनता के साथ धोखा है - आपने नारा दिया था कि 2025-30 फिर से नीतीश, लेकिन बीजेपी नीतीश जी को इतना टॉर्चर कर रही है
Bihar CM Nitish Kumar Live: तेजस्वी यादव करेंगे प्रेस वार्ता
थोड़ी देर में तेजस्वी यादव प्रेस को संबोधित करेंगे। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर वह पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
Bihar CM Nitish Kumar Live: उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे राज्यसभा के सदस्य बने- दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "आज मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि राज्यसभा एक सदन ऐसा था जिसके वे सदस्य नहीं बने थे तो उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने कहा है कि विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए उनकी ओर से हर समय बिहार सरकार को मदद रहेगी।"
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "आज मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके बताया कि राज्यसभा एक सदन ऐसा था जिसके वे सदस्य नहीं बने थे तो उनकी प्रबल इच्छा थी कि वे राज्यसभा के सदस्य बने। उन्होंने कहा है कि विकसित बिहार के… pic.twitter.com/Kdg9sVFc7A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Bihar CM Nitish Kumar Live: चेतन आनंद ने नीतीश कुमार को दी बधाई
मुझे आज भी याद है, आप मेरे पिता जी को बोलते थे कि “ये बहुत प्यारा लड़का है , ये लड़का बहुत बढ़िया है” आशा है कि आपका ये प्यार , ये स्नेह हमे निरंतर मिलता रहे । मैं जब विपक्ष में था तब भी आपका आदर करता था और जब मैंने सरकार बचाई तो आपके चेहरे को देख कर मैंने सरकार को बचाया था। आपका लिया हर decision का मैं आदर करता हूँ परंतु ये decision मानने को दिल तैयार नहीं, पहली बार किसी के राज्यसभा जाने पर दिल दुखी है । जब भी बिहार का इतिहास लिखा जाएगा मेरे अभिभावक माननीय नीतीश कुमार जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा आपके किए हुए काम को बिहार युगों युगों तक याद रखेगा। सही मायने में आप बिहार के युग पुरुष है और हम सभी के प्रेरणा श्रौत है । आदरणीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar को राज्यसभा चुनाव -2026 हेतु जद (यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।
Nitish Kumar Live Updates: 'मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं'- मनोज कुमार झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है। विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं। ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है। कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी... ये कोई बात हुई? सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मैं राज्यसभा में जाना चाहता हूं। इसकी गूंज कई वर्षों तक रहेगी। हम(राजद) राजनीतिक तौर पर संघर्ष करेंगे। बिहार की धरती में इस तरह के प्रयोग महाराष्ट्र की तरह सफल हो जाएंगे, इसकी मुझे शंका है।"
#WATCH | दिल्ली: राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "तमाम बातें अपनी जगह, ये नीतीश कुमार की भाषा नहीं है। विरोध और समर्थन दोनों में हम उनके साथ रहे हैं। ये ट्वीट दिल्ली में लिखा गया है। कितना बचकाना लगता है ये सुनना भी... ये कोई बात हुई?… pic.twitter.com/eykO0Xk6ri
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को दी बधाई
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपको NDA गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) March 5, 2026
पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को मजबूती मिलेगी। https://t.co/Ra3QvMid76
Nitin Nabin Live Updates: राज्यसभा नामांकन के लिए निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधानसभा में नामांकन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन निकल चुके हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी हैं।
Nitish Kumar Live Updates: VIP मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव

वीआईपी मूवमेंट और रूट डाइवर्जन को देखते हुए, ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। आम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सुचारू यात्रा के लिए इन आम बातों का ध्यान दें-
Nitish Kumar Live Updates: 'निशांत को CM बनाएं, वरना बीजेपी बिहार को चारागाह बना लेगी'- पप्पू यादव
मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।
Nitish Kumar Live Updates: बिहार की राजनीति में आएगा परिवर्तन- कांग्रेस नेता भूपेश बघेल
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "हमें नामांकन तक इंतजार करना चाहिए। अगर नीतीश कुमार नामांकन दाखिल करते हैं, तो बिहार की राजनीति में परिवर्तन आएगा"
#WATCH रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "हमें नामांकन तक इंतज़ार करना चाहिए। अगर नीतीश कुमार नामांकन दाखिल करते हैं, तो बिहार की राजनीति में परिवर्तन आएगा..." pic.twitter.com/3y6SzNZofq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: इतनी जल्दी भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था- RJD नेता मृत्युंजय तिवारी
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर अचानक से कल से देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी जल्दी चुनाव के बाद भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि भाजपा JDU को बर्बाद कर देगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल करेगी।"
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर अचानक से कल से देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी जल्दी चुनाव के बाद भाजपा हटा देगी, इसका अनुमान किसी को नहीं था लेकिन हमारे नेता तेजस्वी यादव लगातार कह रहे थे कि भाजपा… pic.twitter.com/l1JVDyFSqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: जेडीयू कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी
बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के खिलाफ JD(U) के कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।
#WATCH | Patna | JD(U) workers and supporters continue to protest outside Bihar CM Nitish Kumar's residence, against him going to the Rajya Sabha. pic.twitter.com/q618xdhK9z
— ANI (@ANI) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं- नीतीश कुमार
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश कुमार के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने और मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की खबरों को लेकर JDU खेमे में नाराजगी स्पष्ट नजर आ रही है। JDU के कई नेताओं ने इस कदम का खुलकर विरोध किया है। वहीं, कार्यकर्ता गुस्से में हैं। एक कार्यकर्ता ने एएनआई ने बातचीत करते हुए कहा, “नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और बिहार की जनता का अपमान किया जा रहा है। बिहार की जनता ने जनादेश देकर नीतीश कुमार को चुना। फिर बीच में ऐसी कौन सी आवश्यकता पड़ गई जब आप इन्हें राज्यसभा भेजने की बात कर रहे हैं? आप नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने वाले कौन होते हैं? नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
#WATCH | Patna, Bihar: A JD(U) worker, Krishna Patel, says, "Conspiracies are being hatched against Nitish Kumar. The people of Bihar have elected him as the Chief Minister from 2025 to 2030. What is the compulsion to send him to the Rajya Sabha? He will remain the Chief… https://t.co/IY1gvwO2vR pic.twitter.com/Hwr9GRmZwR
— ANI (@ANI) March 5, 2026
Bihar CM LIVE Updates: नीतीश कुमार ने जो कर के दिखाया, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता- राजीव रंजन
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "इसका फैसला तो नीतीश कुमार करेंगे। मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है। वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे। उनके द्वारा ही पार्टी बनाई गई है। नीतीश कुमार ने बिहार में जो करके दिखाया है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है। फिर भी ये फैसला नीतीश कुमार को करना है।"
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "इसका फैसला तो नीतीश कुमार करेंगे... मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है। वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे। उनके द्वारा ही पार्टी बनाई गई है...… pic.twitter.com/RoUIHNpv9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: वे पर्चा भरते हैं तो बात साफ हो जाएगी- ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "पहले से तय था कि देश की राजनीति में नीतीश कुमार जाएंगे, ऐसी चर्चाएं चुनाव के समय से ही थीं। जिसकी अटकलें अब तेज हो गई हैं। राज्यसभा का नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। यदि वे पर्चा भरते हैं तो बात साफ हो जाएगी।"
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "पहले से तय था कि देश की राजनीति में नीतीश कुमार जाएंगे... ऐसी चर्चाएं चुनाव के समय से ही थीं। जिसकी अटकलें अब तेज हो गई हैं। राज्यसभा का… pic.twitter.com/7xdqTl0Jec
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: JDU कार्यकर्ताओं ने कृष्ण मुरारी शरण को सीएम आवास में प्रवेश करने से रोका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जमा हुए JD(U) कार्यकर्ताओं ने JD(U) नेता कृष्ण मुरारी शरण को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से रोक दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों को लेकर JD(U) कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं।
#WATCH | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जमा हुए JD(U) कार्यकर्ताओं ने JD(U) नेता कृष्ण मुरारी शरण को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से रोक दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों को लेकर JD(U) कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं। pic.twitter.com/hkHIKnJaQb
Nitish Kumar Live Updates: 12 बजे पटना आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने कहा, "12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के सभी नेताओं के (राज्यसभा चुनाव के लिए)नामांकन में भाग लेंगे। नामांकन 1.30 बजे से 2 बजे के बीच होगा और 12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री बिहार आएंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत NDA के सभी नेताओं के नामांकन में भाग लेंगे।"
#WATCH | पटना: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी ने कहा, "12 बजे के आस-पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और NDA के सभी नेताओं के (राज्यसभा चुनाव के लिए)नामांकन में भाग लेंगे। नामांकन 1.30 बजे से 2 बजे के बीच होगा और 12 बजे के… pic.twitter.com/xFOy8Axxv3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: फूट-फूट कर रोए जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलों को लेकर जेडीयू नेता खुश नहीं है। जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल गुरुवार को मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते नजर आए। उन्होंने रोते रोते कहा है कि बिहार की जनता आज रो रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को वोट दिया था। आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे, तो हम भी नहीं रहेंगे।
#WATCH | Patna | On reports of Bihar CM Nitish Kumar going to the Rajya Sabha, JDU leader Rajeev Ranjan Patel says, "Bihar's people are crying, nobody celebrated Holi yesterday... Thousands of workers are crying, saying they worked to win votes for Nitish Kumar... The workers… pic.twitter.com/xtC0RRy9KH
— ANI (@ANI) March 5, 2026
Nitin Nabin Rajya Sabha Nomination: बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है- नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "भगवान का आपके जीवन के हर पल में स्थान होता है। आज हमारी अलग शुरूआत है और मैं मानता हूं कि भाजपा के निर्णय के साथ हम कार्यरत रहते हैं। आज काली मंदिर, महावीर मंदिर में मैंने दर्शन किए। भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। भगवान इतनी शक्ति दे कि जिस भाव से अब तक का मेरा सफर रहा है, उसी भाव से आगे का भी सफर रहे। उन्होंने आगे कहा, "बिहार मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है, मेरा क्षेत्र मेरे जीवन में अलग स्थान रखता है। निश्चित रूप से व्यक्ति अपनी जड़ को छोड़कर कभी बड़ा नहीं होता है... बिहार मेरी जमीन है। इस जमीन को सींचते रहना, इसे हमेशा उपजाऊ बनाए रखना, ये मेरी आत्मा के अंदर तक बसा विषय है। मैं समझता हूं कि जीवन के हर पल में, मैं जहां भी जाऊं, मेरा क्षेत्र मेरे साथ रहेगा।"
#WATCH | पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "भगवान का आपके जीवन के हर पल में स्थान होता है... आज हमारी अलग शुरूआत है और मैं मानता हूं कि भाजपा के निर्णय के साथ हम कार्यरत रहते हैं। आज काली मंदिर, महावीर मंदिर में मैंने दर्शन किए। भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।… https://t.co/rBZoE0NtFH pic.twitter.com/WfliYwnI0j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: एक राजनीतिक अध्याय के अवसान की कहानी - मनोज कुमार झा
राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "कल दोपहर के बाद अचानक से इस खबर का चलना शुरू हुआ, इस खबर के पीछे यदि कोई सच्चाई है या ये कोई अफवाह नहीं है तो ये अपने आप में एक राजनीतिक अध्याय के अवसान की कहानी कहता है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी शिंदे साहब के बाद, महाराष्ट्र के मॉडल के बाद काफी बदलाव कर लिए हैं। बिहार में भी उस पर उन्होंने काम करने की कोशिश की है।
#WATCH | दिल्ली: राजद नेता मनोज कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "कल दोपहर के बाद अचानक से इस खबर का चलना शुरू हुआ, इस खबर के पीछे यदि कोई सच्चाई है या ये कोई अफवाह नहीं है तो ये अपने आप में एक राजनीतिक अध्याय के अवसान… pic.twitter.com/agPN8iHyOW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Live Updates: सीएम हाउस की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग
मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाली सड़कों की बैरिकेडिंग की गई है। 11.30 से 12.30 के बीच नॉमिनेशन का समय है। अमित शाह के 12 बजे तक पटना पहुंचने की सम्भावना है।
Nitish Kumar Live Updates: 'दूसरा CM मंजूर नहीं', CM आवास बाहर JDU कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की खबरों पर जेडीयू के नेता खुश नजर नहीं आ रहे हैं। गुरुवार सुबह जेडीयू के राजीव रंजन पटेल और पार्टी के कई समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर नारेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए नीतीश कुमार के अलावा दूसरा कोई CM मंजूर नहीं है।
#WATCH | Patna, Bihar: JDU leader Rajeev Ranjan Patel and party supporters raised slogans in support of Nitish Kumar outside the residence of Chief Minister Nitish Kumar.
— ANI (@ANI) March 5, 2026
JDU leader Rajeev Ranjan Patel says, "We only want to see Nitish Kumar as the CM of Bihar. We are against… pic.twitter.com/7ydPVjZ1qs
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: कुछ घंटो का प्रश्न है, सब साफ हो जाएगा: मंत्री अशोक चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "कुछ ही घंटों का प्रश्न है, सब साफ हो जाएगा।"
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "...कुछ ही घंटों का प्रश्न है, सब साफ हो जाएगा..." pic.twitter.com/GsZegdssl9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Bihar CM LIVE Updates: बिहार की जनता चाहती है कि वह मुख्यमंत्री बने रहें- संजय सिंह
JDU नेता संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "हमारे दल के सबसे श्रेष्ठ नेता नीतीश कुमार हैं और अगर उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है तो हम उनके फैसले को काट नहीं सकते हैं। हालांकि बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहें। हमारी पार्टी का नेतृत्व भी यही चाह रहा है। लोगों में बेचैनी है कि हमारे नेता, हमारे अभिभावक बिहार से हमें छोड़कर जा रहे हैं। हम मांग करते हैं कि वे (नीतीश कुमार) बिहार में मुख्यमंत्री पद पर रहें।
#WATCH | पटना: JDU नेता संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "...हमारे दल के सबसे श्रेष्ठ नेता नीतीश कुमार हैं और अगर उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है तो हम उनके फैसले को काट नहीं सकते हैं। हालांकि बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश… pic.twitter.com/CeuzEuLr2p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Bihar CM LIVE Updates: विपक्ष को कुछ मिल नहीं रहा, इसलिए परेशान- मंत्री रामकृपाल या
बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "यह जनता दल (यूनाइटेड) का अंदरूनी मामला है और वे ही फैसला लेंगे। विपक्ष परेशान है क्योंकि उन्हें कुछ नहीं मिल रहा है। हर दिन, विपक्ष की क्रेडिबिलिटी कम हो रही है, इसलिए वे बहुत परेशान हैं। NDA एकजुट है, और सभी मिलकर सरकार चलाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले 21 सालों में, नीतीश कुमार की लीडरशिप में, बिहार ने तरक्की की है और विकास किया है।"
#WATCH | Patna: On reports of Bihar CM Nitish Kumar going to the Rajya Sabha, Bihar minister Ramkripal Yadav says, "This is an internal matter of the Janata Dal (United), and they will make the decision—those led by Nitish Kumar—and his decision is paramount..."
— ANI (@ANI) March 5, 2026
He further… pic.twitter.com/XaN3xInNz2
Bihar CM LIVE Updates: बेटे को लॉलीपॉप दिखाकर JDU के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा- शक्ति सिंह
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव और मेरा दावा सच साबित हो रहा है। नीतीश कुमार जी पूरी तरह से भाजपा की गिरफ्त में हैं और इसी मार्च में उनका गेम ओवर होने जा रहा है। बिहार की सत्ता हथियाने के लिए भाजपा उन्हें जबरन राज्यसभा भेज रही है। यह चौंकाने वाला नहीं, होना ही था। उनके बेटे निशांत को सिर्फ लॉलीपॉप दिखाकर पूरी JDU के अस्तित्व को समाप्त किया जा रहा है और नीतीश जी के इर्द-गिर्द घूमने वाले भूंजा पार्टी के नेता बीजेपी के लिए काम कर रहें हैं। सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले जो भी लोग आज इस क्षण के गवाह बन रहे हैं, आने वाले समय में इतिहास उनसे भी इसका हिसाब मांगेगा।
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: वे वरिष्ठ नेता हैं, केंद्र सरकार चाहती है उनका अनुभव- दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "वे वरिष्ठ नेता रहे हैं। पहले वे लोकसभा में रहे, प्रदेश में राजनीति में आए और इतने सालों तक मुख्यमंत्री भी रहे। यदि उनका अनुभव केंद्र सरकार चाहती है तो उन्हें भेजना चाहिए। किसी नए व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलनी भी चाहिए।
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कहा, "...वे वरिष्ठ नेता रहे हैं। पहले वे लोकसभा में रहे, प्रदेश में राजनीति में आए और इतने सालों तक मुख्यमंत्री भी रहे। यदि उनका अनुभव केंद्र सरकार चाहती है तो… pic.twitter.com/vCI8Rh3tkT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
Nitish Kumar Nomination LIVE: जनादेश का अपमान भाजपा को पड़ेगा भारी- पप्पू यादव
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया कि जब जनादेश नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए आया था तो तीन महीने में बीजेपी उसका हरण क्यों कर रही है? जनादेश का अपमान भाजपा को बहुत भारी पड़ेगी। समूल नष्ट होना तय है।
Nitish Kumar Nomination LIVE: नीतीश कुमार JDU विधायकों के साथ करेंगे बैठक
Nitish Kumar-Nitin Nabin Nomination LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर लगभग मुहर लग चुकी है। इस बड़े सियासी हलचल के बीच एनडीए के सभी विधायकों को पटना तलब किया गया है। इधर नीतीश कुमार ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। जिसमें वे अपने फैसले की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद, करीब 11:30 बजे वे राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
Nitish Kumar Live Updates: नीतीश को हटाकर बिहार पर पूरा कंट्रोल चाहती है भाजपा: राशिद अल्वी
नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा की सीट देकर उन्हें राज्य की राजनीति से हटाने की योजना बना रही है। अल्वी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर ANI से बात करते हुए कहा, "BJP की पॉलिसी रही है कि उनके पास पूरी ताकत और अधिकार हो। वे बिहार पर पूरा कंट्रोल चाहते हैं। उनका मकसद नीतीश कुमार को राज्यसभा की सीट देकर, उन्हें दिल्ली भेजकर, और बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें मात देना है। यह मुमकिन भी है।"
Bihar CM LIVE Updates: कौन बनेगा बिहार का अगला सीएम?
सूत्रों ने दावा किया है कि नए सीएम की रेस में 3 नाम सबसे आगे चल रहे हैं। पहला नाम है सम्राट चौधरी का। दूसरा नाम है नित्यानंद राय का और तीसरा नाम है दिलीप जायसवाल का।
Bihar CM Live Updates: सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन दाखिल कर सकते हैं नीतीश कुमार
सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राज्यसभा की उम्मीदवार के तौर पर सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन दाखिल सकते हैं।
Bihar CM Live Updates: नीतीश के हटने पर कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा चले जाने के बाद बिहार की सियासत में बड़ी तब्दीली देखने को मिल सकती है। चर्चा यह है कि मुख्यमंत्री पद बीजेपी को मिल सकता है। वहीं कैबिनेट में फेरबदल हो सकते हैं। इसके अलावा, बीजेपी को सीएम पद मिलने के बाद जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बन सकते हैं। इनमें से एक नाम नीतीश के बेटे निशांत कुमार का चल रहा है। फिलहाल, अभी प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार हैं और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बीजेपी से हैं।
Bihar CM Live Updates: नीतीश को जबरन डरा-धमका कर भेजा जा रहा राज्यसभा- शक्ति सिंह यादव
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि हमारा पुख्ता दावा है कि भाजपा ने साइलेंट ऑपरेशन लोटस चलाकर नीतीश कुमार जी को पूरी तरह से घेर लिया है। उन्हें डरा-धमका कर जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है, ताकि कल को भाजपा यह झूठा नैरेटिव गढ़ सके कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा।
हमारा पुख्ता दावा है कि भाजपा ने साइलेंट ऑपरेशन लोटस चलाकर नीतीश कुमार जी को पूरी तरह से घेर लिया है। उन्हें डरा-धमका कर जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है, ताकि कल को भाजपा यह झूठा नैरेटिव गढ़ सके कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा। सत्ता हथियाने के लिए यह भाजपा का सबसे बड़ा और घृणित…
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) March 4, 2026
Bihar New CM Live Updates: इस दिन के बाद बिहार में शुरू होगी नए सीएम के एलान की प्रक्रिया
बिहार में नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अब पक्का हो गया है। ऐसे में अब बहुत जल्द राज्य को एक नया सीएम चेहरा मिलने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि लंबे समय से बिहार में बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री होने वाला सपना पूरा होने वाला है। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद बिहार में नए सीएम के एलान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Bihar CM Live Updates: करीब 21 सालों बाद बिहार में खत्म हो रहा 'नीतीश युग'
करीब 21 सालों से राज्य की सत्ता की धुरी रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं।
Bihar New CM Live: बिहार के अगले सीएम की रेस में 3 नाम
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है। उनके बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी का कोई चेहरा हो सकता है। ऐसे में बिहार के अगले सीएम की रेस में तीन नामों की चर्चा तेज हो गई है। इन नामों में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्र में मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल का शामिल है।
जेडीयू से नहीं मिली कोई जानकारी- नीतीश कुमार पर बोले बीजेपी नेता आरपी सिंह
Bihar CM Live Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा नेता आरपी सिंह कहा कि वे एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उम्मीद है कि वे अपना पद बरकरार रखेंगे। नितिन नबीन के राज्यसभा नामांकन दाखिल करने के अवसर पर अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के संबंध में जेडीयू से मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है।
#WATCH | Delhi: On Bihar CM Nitish Kumar, BJP Leader RP Singh says, "... He is a popular Chief Minister and is expected to hold his position intact. Amit Shah is visiting Bihar as Nitin Nabin files his Rajya Sabha nomination. I have no information from the JDU regarding Nitish… pic.twitter.com/b2AZ88GS8H
— ANI (@ANI) March 4, 2026
बातचीत जारी है, अंतिम निर्णय का इंतजार- बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को पुष्टि की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। यह कदम राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार के कार्यकाल का अंत कर सकता है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चौधरी ने कहा कि "बातचीत जारी है" और कुमार के "अंतिम निर्णय" का इंतजार है। 2005 से बिहार पर शासन कर रहे और पिछले सप्ताह 75 वर्ष के हो गए। उन्होंने देर शाम कहा, "बातचीत जारी है। जो भी निर्णय लेना होगा, वह मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाएगा।"
Bihar CM LIVE Updates: आज पटना आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल पटना आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा प्रत्याशी पद के लिए नामांकन समारोह में सम्मिलित होंगे। उसके बाद वह बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे।
Bihar CM LIVE Updates: कल जेडीयू में शामिल होंगे नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार (Bihar CM Son Nishant Kumar) की पॉलिटिकल एंट्री की डेट सामने आ गई है। निशांत कुमार गुरुवार (5 मार्च) को राजनीति में एंट्री (Nishant Kumar Political Entry) लेंगे। वह जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। निशांत कुमार के ग्रैंड वेलकम के लिए जदयू ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। यह जानकारी बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने दी।
Bihar Politics: मेरे लिए हैरानी वाली बात- कांग्रेस नेता उदित राज
बिहार के CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, " यह मेरे लिए काफी हैरानी की बात है। नीतीश कुमार एक जाने-माने नेता हैं। मान लेते हैं कि वह राज्यसभा जाते हैं और कैबिनेट में शामिल होते हैं। तो उनका रोल क्या होगा? मुझे समझ नहीं आता कि वह ऐसा क्यों करेंगे, जब तक कि उन पर किसी तरह का प्रेशर न हो।"
Delhi: On reports of Bihar CM Nitish Kumar going Rajya Sabha, Congress leader Udit Raj says, "... It is quite surprising to me. Nitish Kumar is a prominent leader. Let us assume he enters the Rajya Sabha and joins the cabinet. What would his role be? I do not understand why he… pic.twitter.com/N9qjYksl8W
— ANI (@ANI) March 4, 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: नीतीश राज्यसभा जाएंगे, बिहार में बनेगा BJP का सीएम
Bihar CM LIVE: नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है। नीतीश ने खुद राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। वे कल सुबह राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश के सीएम पद से हटने के बाद बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होगा।
Bihar New CM Live: शुरू हो सकता है बड़ा आंदोलन
जेडीयू यूथ पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है, "अंदाजे तेज हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके पद से हटाया जा सकता है। पूरा राज्य चिंतित है, क्योंकि यह मामला बिहार के भविष्य से जुड़ा है। उनके हटाए जाने की खबरों ने होली के त्योहार के जश्न को फीका कर दिया है। अगर नीतीश कुमार को हटाया जाता है, तो इससे पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू हो सकता है।
Bihar CM LIVE: हम बिहार के सीएम का समर्थन करेंगे- MLC संजय गांधी
जनता दल (यूनाइटेड) के MLC संजय गांधी ने कहा, "नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे। हम बिहार के CM नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे, भले ही वह राज्यसभा जाएं।"
#WATCH | Patna, Bihar | Janata Dal (United) MLC Sanjay Gandhi says, "...We will support whatever decision Nitish Kumar will take...We will support Bihar CM Nitish Kumar even if he goes to the Rajya Sabha..." pic.twitter.com/EplkgSi01C
— ANI (@ANI) March 4, 2026
Bihar CM LIVE Updates: बिहार के CM नीतीश कुमार लेंगे आखिरी फैसला - मंत्री विजय कुमार चौधरी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों पर बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "बिहार के CM नीतीश कुमार आखिरी फैसला लेंगे। बातचीत चल रही है, आखिरी फैसला उन्हें ही लेना है।" मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के बारे में उन्होंने कहा, "पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि वह राजनीति में एक्टिव हों और पार्टी की एक्टिविटी में हिस्सा लें।"
#WATCH | Patna | On reports of Nitish Kumar moving to Rajya Sabha, Bihar Minister Vijay Kumar Chaudhary says, "...Bihar CM Nitish Kumar will take the final decision...The talks are underway, the final decision has to be taken by him..."
— ANI (@ANI) March 4, 2026
On Chief Minister Nitish Kumar's son,… pic.twitter.com/whImc97Rx0