यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: सीएम नीतीश ने पहले तीन जिलों में लिया बाढ़ का जायजा, फिर अधिकारियों को दे दी हिदायत
Bihar News बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ को लेकर तीन जिलों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इसके अलाव ...और पढ़ें

HighLights
- मॉनिटरिंग के बाद सीएम अधिकारियों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश
- यह देखा जाए कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो- नीतीश
- पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के अलावा गोपालगंज पहुंचे सीएम नीतीश
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण व गोपालगंज जिले में नदियों के बढ़े जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया।
पूरी स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने अभियंताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। लगातार मॉनीटरिंग को कहा। उन्होंने गंडक बराज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई हिदायतें दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहे और लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। निचले इलाके में जहां भी पानी बढ़ रहा है वहां संभावित परिस्थितयों पर पूरी नजर रखें। जिलाधिकारी भी लगातार निीगरानी करते रहें। वरीय अधिकारी संबंधित स्थल पर कैंप करते रहें।
मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका अक्षरश: अनुपालन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाव संचालन, पॉलिथीन शीट्स, राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशु चारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, सूखा राशन पैकेट, फूड पैकेट आदि की पूरी तैयारी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पर पूरी तरह से तैयार रखा जाए ताकि बाढ़ आने के पर लोगों को तुरंत राहत पहुंचाया जा सके।
सीएम नीतीश ने अधिकारियों से कही ये बात
Bihar News In Hindi उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग सतत पूरी स्थिति की मॉनीटरिंग करता रहे। यह देखा जाए कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। बाढ़ की स्थिति में एसओपी के अनुसार, पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आायुक्त चैतन्य प्रसाद, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत. पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय व बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज भी मौजूद थे।