Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'ये बच्चा हम लोगों के साथ है...', तेजस्वी यादव की पीठ पर हाथ रख बोले CM नीतीश कुमार

    By Arun AsheshEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 05:09 PM (GMT+05:30)

    Nitish Kumar On Tejashwi Yadav बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है वह किसी भी हालत में बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेप ...और पढ़ें

    'ये बच्चा हम लोगों के साथ है...', तेजस्वी यादव की पीठ पर हाथ रख बोले CM नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
    'ये बच्चा हम लोगों के साथ है...', तेजस्वी यादव की पीठ पर हाथ रख बोले CM नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने कहा कि वह अपने वर्तमान राजनीतिक सहयोगियों के साथ ठीक से काम कर रहे हैं।
    2. मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि तेजस्वी यादव उनके उत्तराधिकारी हैं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। CM Nitish Kumar On Tejashwi Yadav भाजपा के साथ दोस्ती की किसी भी संभावना को पूरी तरह नकारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि वह अपने वर्तमान राजनीतिक सहयोगियों के साथ ठीक से काम कर रहे हैं। यह संकेत भी दिया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनके उत्तराधिकारी हैं।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी की पीठ पर हाथ रख कर कहा, "हम लोग साथ काम कर रहे हैं। ये बच्चा (तेजस्वी यादव) हम लोगों के साथ है।" इस दौरान नीतीश कुमार ने तीन दिन पहले के मोतिहारी के कार्यक्रम में भाजपा के साथ उम्र भर दोस्ती निभाने वाले अपने वक्तव्य की गलत व्याख्या के लिए मीडिया को कोसा।

    'बातें तोड़-मरोड़ कर परोसी जाती हैं...'

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बातें तोड़-मरोड़ कर परोसी जाती हैं। ऐसा ही रहा तो वे कल से मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे। नीतीश ने कहा कि वे समारोह में शामिल नेताओं को याद दिला रहे थे कि मोतिहारी में केंद्रीय विवि की स्थापना के लिए उन्होंने कितना प्रयास किया। हमने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

    सुशील मोदी के साथ पुराने रिश्ते को किया याद

    उन्होंने यह भी दोहराया कि यूपीए की सरकार में यह विवि नहीं बन पाया था। हम अपने किए गए कार्यों की याद दिलाते रहते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा सहित किसी अन्य दल पर कोई तीखी टिप्पणी नहीं की। हां, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के साथ पुराने रिश्ते को याद किया। उनके प्रति सहानुभूति दिखाई।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव पटना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष थे। सुशील मोदी को महासचिव बनाया। हम इंजीनियरिंग कॉलज में पढ़ते थे। इंजीनियरिंग कॉलेज में 500 वोट थे। 400 वोट इन्हीं लोगों को दिलवाए थे। हम लोग साथ (भाजपा) में थे, तब सब काम उनको ठीक लग रहा था। मुझे तकलीफ हुई थी, जब उन्हें (सुशील मोदी को) उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। आजकल वे रोज कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

    ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार कन्फ्यूज CM', चिराग पासवान ने कसा तंज, बोले- RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं मुख्यमंत्री

    ये भी पढ़ें- 'बिहार के साथ किया सौतेला व्यवहार, हिस्सेदारी में भी की कटौती...' नीतीश कुमार के मंत्री का केंद्र पर निशाना