यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar में आज से जदयू का पोल-खोल अभियान, सड़कों पर मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालेंगे नेता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आज से केंद्र सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू करने जा रही है। पहले दिन इस अभियान ...और पढ़ें

HighLights
- तीन चरणों में होगा पोल खोल अभियान का आयोजन
- मशाल जुलूस व कैंडल मार्च के साथ शुरू होगा अभियान
राज्य ब्यूरो, पटना : जाति आधारित गणना को रोकने की साजिश तथा केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के खिलाफ आज से यानी कि शुक्रवार को जदयू का पोल-खोल अभियान आरंभ होगा। यह अभियान तीन चरणों में होगा।
अपने-अपने घरों में काला झंडा लगाएंगे नेता
जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी पार्टी
गौरतलब है कि पोल खोल अभियान का जिक्र बिहार में पिछले कई दिनों से हो रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आए दिन पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तमाम विकास के मुद्दों पर निशान साधते हैं।
वहीं, पिछले कुछ दिनों से भाजपा बिहार में जातीय जनगणना और अन्य मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश को घेर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जदयू ने पोल खोल अभियान का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
खबरें और भी
जदयू का कहना है कि पोल खोल अभियान के जरिए वह जनता को केंद्र सरकार की नीतियों में हो रही गड़बड़ियों के बारे में बताएगी।