Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Road Project: खुशखबरी! ग्रामीण इलाके के लोगों का सफर होगा आसान; गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 11:01 AM (GMT+05:30)

    बिहार सरकार ने ग्रामीण सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम शुरू किया है। WRD के तहत जून तक गांवों क ...और पढ़ें

    गांव की सड़कें जून तक हो जाएंगीं गड्ढा मुक्त
    गांव की सड़कें जून तक हो जाएंगीं गड्ढा मुक्त

    HighLights

    1. ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम से पथों को मिलेगा नया जीवन
    2. उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पथों को लंबे समय तक सुदृढ़ीकरण करना

    राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण को नई रफ्तार देने में जुट गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को लागू कर दिया गया है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत वर्ष स्वीकृति दी थी।

    ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का रखरखाव मुख्य उद्देश्य

    इसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पथों को लंबे समय तक सुदृढ़ीकरण एवं प्रभावी रख रखाव करना है। अगले दो महीने यानि जून तक गांव की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में इन्हें सतह तक पूरी तरह से मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

    पथों का दो बार किया जाएगा कालीकरण

    इस कार्यक्रम के तहत पथों का दो बार कालीकरण किया जाएगा, ताकि उनकी सतह मजबूत तथा राइडिंग क्वालिटी बनी रहे। योजना का एक और अहम पहलू यह है कि सभी ठेकेदार एवं निर्माण कंपनियों को रूरल रोड रिपेयर व्हीकल रखने का निर्देश दिया गया है।

    ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि का तत्काल समाधान किया जा सके और पथ उपयोगकर्ताओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।

    सड़क निर्माण के क्षेत्र में आ रहा क्रांतिकारी बदलाव

    राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हर वित्तीय वर्ष के बाद पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि से बाहर हुए पथों का चयन कर उन्हें फिर से उन्नत किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क की गुणवत्ता और स्थायित्व बनी रहे।

    खबरें और भी

    इस कदम से न केवल ग्रामीणों को बेहतर यात्रा का अनुभव मिलेगा, बल्कि राज्य में सड़क निर्माण के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है।

    ये भी पढ़ें

    Expressway: बनारस-कोलकाता एक्सप्रेसवे को लेकर आ गया एक और अपडेट, बिहार में अधिकारियों ने लिया अहम फैसला

    Bhagalpur News: भागलपुर-गोराडीह फ्लाईओवर को लेकर आया नया अपडेट, अगले महीने शुरू होगा ये काम