Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नीलांचल पर्वत पर मां कामाख्या के दरबार में पहुंचे CM सम्राट चौधरी; हिमंता विश्‍व सरमा के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

    Updated: Tue, 12 May 2026 09:56 AM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चन ...और पढ़ें

    माता कामाख्‍या मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम सम्राट चौधरी। सौ-एक्‍स

    माता कामाख्‍या मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम सम्राट चौधरी। सौ-एक्‍स

    ड‍ि‍ज‍िटल डेस्‍क, पटना। असम के मुख्‍यमंत्री के रूप में हिमंता विश्‍व सरमा मंगलवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार सीएम सम्राट चौधरी भी असम गए हैं।  

    इससे पहले उन्‍होंने प्रसिद्ध शक्‍त‍ि पीठ कामाख्‍या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसकी तस्‍वीरें उन्‍होंने अपने एक्‍स हैंडल पर साझा की है। 

    कामाख्‍या मां से की सुख-शांत‍ि और समृद्धि‍ की प्रार्थना 

    इसमें उन्‍होंने लिखा है कि नीलांचल पर्वत स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कामाख्या देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामख्या से सभी के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    असम के लिए सीएम एक दिन पूर्व सोमवार को ही रवाना हो गए थे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन, भाजपा शासित राज्‍यों के सीएम शामिल होने वाले हैं।   

    इससे पूर्व कोलकाता में भी वे सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। मुख्‍यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार तीर्थस्‍थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। बिहार में कई महत्‍वपूर्ण स्‍थलों पर वे जा चुके हैं। 

    कानून व्‍यवस्‍था पर सख्‍त नजर 

    सीएम की खास नजर कानून व्‍यवस्‍था पर है। वे लगातार कह रहे हैं कि इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले भी पटना में उन्‍होंने इसकी चर्चा की।  

    कहा कि पुलिस को चुनौती देने वाले अपराध‍ियों पर 48 घंटे में एक्‍शन होगा। बिहार में कानून का राज स्‍थापित है। क‍िसी को इससे ख‍िलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 

    मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि अपराध करने वाला क‍िसी जात‍ि या धर्म का हो, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने पटनावासियों को मंद‍िरी नाले पर बने फोरलेन सड़क की सौगात भी दी है।  

    इसके साथ ही उन्‍होंने सहयोग पोर्टल भी लांच किया। इसके तहत 30 दिनों में आवेदन के निष्‍पादन का निर्देश दिया गया है।