Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News:'अपराध की यूनिवर्सिटी बना बिहार', बीजेपी और जदयू पर बरसे कांग्रेस नेता; लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 02:59 PM (IST)

    बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी-जेडीयू सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि इन दोनों पार्टियों ने मिलकर बिहार को अप ...और पढ़ें

    पटना में प्रेस से बात करते कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, राजेश कुमार व अन्य
    पटना में प्रेस से बात करते कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार, राजेश कुमार व अन्य

    HighLights

    1. भाजपा-जदयू ने बिहार को अपराध का विश्वविद्यालय बनाया- डॉ. अजय
    2. बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया चार्जशीट कार्यक्रम

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने बिहार की भाजपा और जदयू की सरकार को अपराध का जनक बताया और कहा कि इन दो राजनीतिक दलों ने मिलकर बिहार को अपराध का विश्वविद्यालय बना दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अजय कुमार गुरुवार को पटना में थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

    CM नीतीश पर साधा निशाना

    डॉ अजय ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में बिहार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। महिलाओं के प्रति पहले अपराध नहीं होते थे। न ही बच्चों के खिलाफ अपराध थे, लेकिन आज अपराध का बोलबाला है। यहां तक कि खुद पुलिस वालों की हत्या हो जा रही है। दलित महिलाओं की हालत चिंताजनक है।

    डॉ अजय ने कहा कि लालू के शासन काल को लेकर जंगलराज का परसेप्शन बनाया गयाले किन नीतीश के तथाकथित सुशाशन में क्या हो रहा है, सब कोई देख समझ रहे हैं।

    पुलिस की कार्यशैली और पुलिस में उपलब्ध कार्य बल को लेकर भी डॉक्टर अजय ने नीतीश कुमार के साथ ही जदयू और भाजपा की सरकार पर के खिलाफ जमकर आरोप लगाया।

    बढ़ते अपराध को लेकर बोला हमला

    उन्होंने कहा कि 2005 से 2022 के बीच अपराध में लगभग 400% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आबादी महज 30% ही बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने बिहार के भविष्य को अंधकार में बदल दिया है।

    इससे पहले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है। लॉ एंड आर्डर पर कोई नियंत्रण नहीं। बढ़ते अपराध चिंता का विषय हैं। इस पर कांग्रेस अब मौन नहीं रह सकती है। पार्टी ने तय किया है कि एक महीने तक वह चार्जशीट जारी करेगी।

    खबरें और भी

    इस कार्यक्रम में बिहार के साथ केंद्रीय स्तर के नेता बिहार के अपराध का हाल बताएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कई बड़े नेता अभय दुबे, राजेश राठौर, मदन मोहन झा, प्रियंका, टीना के साथ ही पार्टी के दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: तीसरे दांव में भी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चित, फिर भी पराजय धमकदार

    Waqf Bill: मुसलमानों के आदर्श क्या वोटों की दलाली करने वाले होंगे? आखिर लोकसभा में क्यों भड़के रविशंकर प्रसाद