जमुई की घटना पर गरजी कांग्रेस, बिहार सरकार से मांगा जवाब; राज्यभर में होगा प्रदर्शन
जमुई में स्कूली छात्रा के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। प्रदेश कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाना शुरू किया
HighLights
कांग्रेस ने जमुई घटना पर सरकार पर दबाव बढ़ाया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने आठ सदस्यीय जांच टीम बनाई।
टीम 23 सितंबर को जमुई जाकर पीड़िता के परिवार से मिलेगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। जमुई में स्कूली छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले की स्थलीय जांच के लिए आठ सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों की टीम गठित की है। टीम 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेगी।
आज राज्यभर में प्रदर्शन
कांग्रेस की ओर से मंगलवार को राज्यभर में प्रदर्शन भी किया जा रहा है। पार्टी की टीम घटना के तथ्यों की जानकारी लेने के साथ स्थानीय प्रशासन से भी मुलाकात करेगी।
प्रशासन के सामने आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग रखी जाएगी।
प्रशासन की कार्रवाई पर रहेगी नजर
कांग्रेस नेतृत्व ने जांच टीम को घटना की पूरी जानकारी जुटाने और पीड़िता के परिवार का पक्ष जानने का निर्देश दिया है।
पार्टी इस मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर भी नजर रखेगी। टीम के जमुई दौरे के बाद प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
आठ सदस्यीय टीम में ये नेता
जांच टीम में मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, प्रो. कुमारी अनिता, गौरव सिंह, जीतेन्द्र नाथ पटेल, पूनम यादव, सूरज यादव और मेनका कुमारी को शामिल किया गया है। टीम घटना से जुड़े तथ्यों और पीड़ित परिवार के पक्ष की जानकारी जुटाकर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट देगी।
