विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार कांग्रेस का नया मीडिया सेल गठित, 93 नेताओं को मिली जिम्मेदारी; असित नाथ बने राज्य मीडिया संयोजक

Published: Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM (IST)

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। इसमें असित नाथ ...और पढ़ें

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम। (फाइल फोटो)

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बिहार कांग्रेस ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया।

  2. कुल 93 नेताओं को विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  3. असित नाथ तिवारी को राज्य मीडिया संयोजक बनाया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेशनल टैलेंट हंट के तहत अपने मीडिया विभाग का नए सिरे से गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूची में विभिन्न पदों पर कुल 93 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इसमें राज्य मीडिया संयोजक के एक, उपाध्यक्ष के दो, क्षेत्रीय समन्वयक के तीन, राज्य प्रवक्ता के 19, राज्य मीडिया पैनलिस्ट के 22, राज्य शोधकर्ता के 15, राज्य प्रचार समन्वयक के 11 और जिला प्रवक्ता के 20 पद शामिल हैं।

असित नाथ तिवारी को राज्य मीडिया संयोजक बनाया गया है। ज्ञान रंजन और पंकज यादव राज्य मीडिया के उपाध्यक्ष होंगे। डॉ. तबरेज हसन, राजीव मेहता और अमित कुमार को क्षेत्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य प्रवक्ताओं में अहतेशाम अहमद, अमर आजाद पासवान, आरती राय, चंद्र भूषण राजपूत, इंजीनियर कमल कमलेश, इबरार अहमद रजा, कुणाल ठाकुर, नदीम अख्तर अंसारी, निधि पांडेय, पूनम यादव, प्रियंका पुष्प, प्रो. अनीता कुमारी समेत 19 नेता शामिल किए गए हैं।

राज्य मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अभिषेक कुमार झा समेत 22 नेता शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, दरभंगा शिक्षक सीट से मदन मोहन झा को टिकट



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।