यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस को तोड़ने की तैयारी तेज, 10 से अधिक विधायक बदल सकते हैं पाला; क्या होगा बड़ा खेला?
Bihar News बिहार में एनडीए सरकार 12 फरवरी को बहुमत साबित करने वाली है। लेकिन इससे पहले सबसे अधिक पार्टी जो डरी हुई है वह है कांग्रेस पार्टी। सूत्रों क ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में 12 फरवरी को बहुमत से पहले कांग्रेस को झटका लग सकता है।
- बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 10 से अधिक विधायक पाला बदल सकते हैं।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार में कांग्रेस पहले भी टूट की मार झेल चुकी है। बजट सत्र के पहले 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत होगा। इससे पहले सत्ता के गलियारे में जोड़-तोड की चर्चा उत्कर्ष पर है। कांग्रेस नेतृत्व भी इस खतरे से अंदर खाने बेचैन है। इससे पहले 2018 में कांग्रेस टूट की मार झेल चुकी है।
तब तीन विधान पार्षदों (रामचंद्र भारती, दिलीप चौधरी, तनवीर अख्तर) को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने जदयू का दामन थाम लिया था। चौधरी स्वयं भी विधान पार्षद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तब अशोक चौधरी को मंत्री बनाकर पुरस्कृत किया था।
कांग्रेस के विधायकों को फिर से तोड़ने की पटकथा (Bihar Congress)
कांग्रेस के विधायकों फिर तोड़ने की पटकथा लिखी जा रही है। कई विधायकों के बीच सत्ता सुख एवं मंत्री पद लपकने की लालसा चरम पर है। हालांकि, इसकी सूचना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को मिल चुकी है।
सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस (Bihar Congress) के 10 विधायकों को तोड़ने की कोशिश में की जा रही है। इस बीच चर्चा है कि कांग्रेस के कई विधायक नीतीश कुमार का साथ दे सकते हैं। बिहार की बदलती राजनीति के बीच कांग्रेस विधायकों पर सबकी नजर है।