Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: संगठन पर बिहार कांग्रेस का बड़ा दांव, बूथ से प्रदेश तक नई नियुक्ति की तैयारी

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 07:27 PM (IST)

    कांग्रेस बिहार में बूथ से प्रदेश स्तर तक नई नियुक्तियों के साथ संगठन सृजन अभियान चला रही है। पटना में हुई बैठक में प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश ...और पढ़ें

    संगठन पर बिहार कांग्रेस का बड़ा दांव, बूथ से प्रदेश तक नई नियुक्ति की तैयारी

    संगठन पर बिहार कांग्रेस का बड़ा दांव, बूथ से प्रदेश तक नई नियुक्ति की तैयारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक नई नियुक्तियों की व्यापक तैयारी के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान को तेज कर दिया है। पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित अहम बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में पर्यवेक्षकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब संगठनात्मक ढांचे में बड़े स्तर पर बदलाव और नई नियुक्तियां तय हैं।

    कृष्णा अल्लावारू ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए कहा कि प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का चयन इसी प्रक्रिया के तहत होगा। उन्होंने पर्यवेक्षकों को पारदर्शिता, निष्पक्षता और सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

    उनके अनुसार यह अभियान केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं को पहचान और सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का संकल्प है।

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूती देने की रणनीति है। चयनित साथियों को संगठन में प्रभावी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ प्रदेश टीम समन्वय में काम करेगी।

    विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने इसे नए नेतृत्व के उभार का अवसर बताया। प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी संगठन को धारदार बनाने की दिशा में यह निर्णायक पहल है।

    बैठक में प्रेमचन्द्र मिश्रा, कपिलदेव प्रसाद यादव, विधायक आबिदुर रहमान, अभिषेक रंजन, मनोज विश्वास, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    खबरें और भी