यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौके पर मौत; घटनास्थल से 6 खोखे बरामद
पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारी दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

HighLights
- घायल को भेजा गया अस्पताल
- पहचान
जागरण संवाददाता, पटना। पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा सरमेरा पथ के जमालपुरा के पास गुरुवार को अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारी दी। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल को भेजा गया अस्पताल
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए हैं। घायल अभिषेक कुमार को पास के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, मृतक की पहचान नौबतपुर निवासी चीकू के रूप में हुई है। चीकू के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज थे।