Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News: बदमाशों का दुस्साहस, सैनिक की विधवा की जमीन पर पहले कर लिया कब्जा, विरोध करने पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

    By Nagendra Kumar SinghEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 11:50 AM (IST)

    पटना जिले में बदमाशों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। मनचले किसी भी अपराध को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे हैं। इस ताजा उदाहरण सामने आया है। दरअसल सैनिक के ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. उक्त जमीन में की गई चारदीवारी को पहले तोड़ा गया
    2. जमीन के बदले रंगदारी रंगदारी की बात

    संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। पटना जिले के मसौढ़ी थाना के गोपालपुर गांव में भारतीय वायु सेना में सैनिक के पद पर कार्यरत रहें देवेंद्र कुमार की विधवा मीना सिन्हा की जमीन के बदले आरोपितों द्वारा पांच लाख रंगदारी मांगे जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मीना सिन्हा ने प्राथमिकी की है।

    इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। गोपालपुर ग्रामवासी सैनिक देवेंद्र कुमार को भारतीय रक्षा योजना के तहत जिला समार्हता द्वारा बंदोबस्ती आदेश संख्या 5/82-83 के तहत गोपालपुर गांव में 13 डिसमिल जमीन दी गई थी।

    9 अगस्त को पति का हुआ था निधन

    जमीन उपलब्ध होने के बाद देवेंद्र कुमार ने उसी दौरान उसकी घेराबंदी भी कर दी थी, लेकिन इसी वर्ष बीते 9 अगस्त को उनका निधन हो गया। आरोप है कि इसके बाद उक्त जमीन पर पड़ोसियों ने अपना दावा करते हुए उनकी पत्नी मीना सिन्हा को धमकी देना शुरू कर दिया।

    गाली गलौज के साथ हाथापाई व बदसलूकी

    मीना देवी का आरोप है कि उसके पडोसी सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह के पुत्र संतोष कुमार और सतीश कुमार ने बीते 4 नवंबर को उक्त जमीन में की गई चारदीवारी को तोड़ दिया और उसपर अपना दावा करते हुए उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगने लगे।

    आरोप है कि घटना के दिन आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज कर हाथापाई व बदसलूकी की। अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भरी सभा में अपने मंत्रियों की लगा दी क्लास, कहा- पिछले चार वर्षों से कहां थे स्वास्थ्य मंत्री

    यह भी पढ़ें-  बिहार में आय छिपा रहे यादव? हिंदू-मुस्लिम सवर्ण और OBC का ये है हाल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    खबरें और भी