यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: बंद मकान में साड़ी के सहारे घुसे चोर, उड़ा ले गए नौ लाख की संपत्ति; बर्तन भी नहीं छोड़ा
बिहार की राजधानी पटना के एक बंद मकान में चोर साड़ी के सहारे घर में घुस गए। इसके बाद नौ लाख की संपत्ति उड़ा ले गए। प्राथमिकी के बाद पुलिस आसपास लगे सीसी ...और पढ़ें

HighLights
- मेहंदीगंज के कमलदह नवनीत नगर में हुई घटना
- सोने-चांदी के आभूषण व पीतल के बर्तन ले भागे चोर
जागरण संवाददाता, पटना सिटी। पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के कमलदह नवनीत नगर स्थित एक बंद मकान में साड़ी के सहारे घुसे अज्ञात चोरों ने लगभग नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से छानबीन कर रही है।
मारपीट में पिता-पुत्र घायल
इसके अलावा, स्थानीय शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बड़ी केवई गांव में पड़ोसियों के बीच मारपीट में पिता–पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मौके पर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
खबरें और भी
इसके बाद घायल सोनू कुमार(22)और उसके पिता मुन्नू यादव को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से बेहतर ईलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना का कारण आपसी तनाव बताया गया है। इस संबंध में घायल सोनू के बयान पर चार लोगों को नामजद बनाया गया है।