Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: पति ने पत्नी का बना लिया अश्लील वीडियो, प्रेमिका को भेजा तो उसने कर दिया वायरल; थाने पहुंच गई महिला फिर...

    By braj kishore singh Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:02 AM (IST)

    Bihar News महिला ने अपने पति और पति के प्रेमिका पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की अनुसंधान मे जुट गयी है। पीड़िता ने ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. वीडियो बनाने के बाद पति ने अपने प्रेमिका को भेज दिया
    2. मामले की जांच में जुटी पुलिस

    संवाद सहयोगी, बाढ़। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता अपने पति और पति के प्रेमिका पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। इस वावत पीड़िता द्वारा थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की अनुसंधान मे जुट गयी है।

    जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति इंडियन आर्मी में है। वह फिलहाल श्री नगर में कार्यरत है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पीड़िता का कहना है कि उनका पति धनंजय, जो फिलहाल इंडियन आर्मी में 92 बेस हॉस्पिटल बादामीबाग कंटेनमेंट वर्तमान श्री नगर मे कार्यरत है।

    जल्द से जल्द कोई कारवाई करने की बात

    पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने चुपके से बिस्तर पर बिताए गए कुछ पलों को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उस अश्लील वीडियो को पति ने अपने प्रेमिका को भेज दिया। वहीं, पति की प्रेमिका ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे वह क्षुब्द है।

    पीड़िता का कहना है कि इससे उसकी इज्जत को हानि हुई है। इस घटना से वह समाज में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसपर जल्द से जल्द कोई कारवाई हो नहीं तो वह पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा नालंदा जिले के एकंगरसराई निवासी पति धनंजय कुमार तथा अतरामचक निवासी उसकी प्रेमिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल मे जुट गयी है।

    यह भी पढ़ें-

    '60 वर्ष की उम्र में नौकरी के बाद वर्दी साथ नहीं रहेगी', पटना HC की पुलिस के उदासीन रवैये पर टिप्‍पणी; जान‍िए पूरा मामला

    टेंडर के खेल में फंसे पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य सामग्री प्रबंधक, CBI ने किया गिरफ्तार; लाखों रुपये कैश बरामद