Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में साइबर ट्रेजरी के लिए 23 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, सैलरी पर हर महीने खर्च होंगे 1.47 करोड़ 

    Updated: Sun, 10 May 2026 08:26 PM (IST)

    बिहार में साइबर कोषागार की स्थापना के लिए 23 नए पदों का सृजन किया गया है, जिस पर मासिक 1.47 करोड़ रुपये वेतन मद में खर्च होंगे। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. साइबर कोषागार के लिए 23 नए पद सृजित।

    2. वेतन मद में मासिक 1.47 करोड़ रुपये का खर्च।

    3. केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लेखा संधारण हेतु व्यवस्था।

    राज्य ब्यूरो, पटना। साइबर कोषागार के लिए पदों के सृजन के साथ होने वाले दूसरे खर्च का भी प्रारंभिक आकलन लगभग पूरा हो चुका है।

    केंद्र सरकार की अपेक्षा के अनुरूप यह व्यवस्था यथाशीघ्र प्रभावी हो जाएगी। इसके लिए वेतन मद में प्रति माह 1 करोड़ 47 लाख 93 हजार 24 रुपये खर्च अनुमानित है।

    वित्त विभाग के अंतर्गत साइबर कोषागार की स्थापना हो रही है। इसके लिए कुल 23 पदोंं का सृजन किया गया है। उनमें चार पद पदाधिकारियों के हैं और 19 लिपिक व चतुर्थवर्गीय।

    जल्द होगी नियुक्ति

    सृजित पदों पर विभाग की ओर से यथाशीघ्र प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। इसमें एक वरीय कोषागार पदाधिकारी के साथ तीन सहायक कोषागार पदाधिकारी होंगे। प्रधान लिपिक का एक पद है।

    उच्च-वर्गीय लिपिक के पांच और निम्न-वर्गीय लिपिक के 10 पद हैं। तीन कार्यालय परिचारी हैं। वित्त विभाग द्वारा इन पदों पर पदस्थापन किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि साइबर कोषागार में केंद्र प्रायोजित योजनाओं से संबंधित विपत्रोंं का लेखा संधारण होना है। योजनाओंं के समय से क्रियान्वयन, राशि के समुचित उपयोग और काम मेंं पारदर्शिता के दृष्टिकोण से इसकी व्यवस्था हो रही है।

    अभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि को सही समय पर जारी करने के लिए एसएनए-स्पर्श प्रक्रिया लागू है। केंद्र का निर्देश है कि एसएनए-स्पर्श विपत्रों के लेखांकन के लिए साइबर कोषागार का गठन किया जाए।

    यह भी पढ़ें- बिहार में विजिलेंस डिपार्टमेंट खत्म, सभी अफसर स्टेट पुलिस में होंगे शामिल