यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'लालू यादव के आतंक को...', बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही RJD प्रमुख पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने बोला हमला
Bihar Politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी ने नया नेता मनोनीत किया है। वहीं उप नेता विजय सिन्हा बनाए गए हैं। इसके बाद प्रेसवार्ता को स ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व को बधाई- विजय सिन्हा
- सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi एनडीए सरकार में सम्मिलित होने से पहले भाजपा ने रविवार को विधानमंडल दल का नेता बदल दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी ने नया नेता मनोनीत किया है। वहीं, उप नेता विजय सिन्हा बनाए गए हैं।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधान मंडल दल की बैठक के बाद पार्टी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रेसवार्ता में यह घोषणा की। इस दौरान भाजपा के सभी विधायक एवं विधान पार्षद उपस्थित थे।
इसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने विधान मंडल दल का नेता मनोनीत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक अवसर है। पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी दी।
अब सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल दल के नेता के रूप में चयन किया है। उन्होंने भाजपा विधानमंडल दल के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। कहा बिहार के विकास एवं लालू यादव के आतंक को समाप्त करने के लिए जो जनमत 2020 में हमको मिला था।
बिहार में रचनात्मक वातावरण बनाने का काम
उसको फिर से एनडीए के रूप में स्थापित किया जाएगा। उप नेता की जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व को बधाई देता हूं। बिहार में अपराध, जंगलराज की मानसिकता, गुंडाराज में तब्दील हो रहा था।
खबरें और भी
सक्षम नेतृत्व ने बिहार की जनता के हित में जो निर्णय लिया है, उसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बिहार प्रभारी का आभार। बिहार की जनता की भावनाओं के अनुरूप और जनादेश का सम्मान करते हुए बिहार के अंदर एक सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण बनाने का काम करेंगे।