यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: जब अखबार की खबर देख भड़क उठे डिप्टी CM तेजस्वी, अफसरों को दे डाली सख्त हिदायत; ये काम करो वर्ना...
उपमुख्यमंत्री को मेडिकल कालेज अस्पतालों में हुए बदलावों की तस्वीर दिखाई तो उप मुख्यमंत्री ने भी अखबारों के कतरन को दिखाते हुए पूछा कि बदलाव हुआ है तो ...और पढ़ें

HighLights
- अस्पतालों का माह में दो से तीन बार औचक निरीक्षण करें अफसर: तेजस्वी
- मेडिकल कालेज अस्पतालों के लिए चलाए गए मिशन परिवर्तन की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
राज्य ब्यूरो, पटना: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को मेडिकल कालेज अस्पतालों का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वह कभी किसी अस्पताल में अकस्मात पहुंच सकते हैं।
मिशन परिवर्तन के तहत सुधार के लिए मुख्यालय से पदाधिकारी महीने में दो-तीन बार जाकर मेडिकल कालेजों का औचक निरीक्षण करते रहें। तेजस्वी शनिवार को राज्य के मेडिकल कालेज अस्पतालों के लिए चलाए गए मिशन परिवर्तन की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
25-25 बेड का डेंगू वार्ड तैयार
खबरें और भी