Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: दिवाली-छठ पर स्कूलों में कितने दिनों की होगी छुट्टी? शिक्षा विभाग ने जारी की Holiday List; फटाफट चेक करें

    By Ravi Kumar(Patna)Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 07:34 PM (GMT+05:30)

    बिहार में सरकारी स्कूलों के छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है। सरकारी स्कूलों के छात्र छुट्टी को लेकर काफी चिंतित हैं। वहीं अब शिक्षा विभाग ने फाइनल ड ...और पढ़ें

    दिवाली-छठ पर स्कूलों में कितने दिनों की होगी छुट्टी? शिक्षा विभाग ने जारी की Holiday List; फटाफट चेक करें
    दिवाली-छठ पर स्कूलों में कितने दिनों की होगी छुट्टी? शिक्षा विभाग ने जारी की Holiday List; फटाफट चेक करें

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar School Holiday राज्य के सरकारी स्कूलों में दीपावली व छठ पूजा की छुट्टी 13 से 21 नवंबर तक रहेगी। वहीं निजी विद्यालयों ने 11 से 21 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में दीपावली की छुट्टी 10 से 13 नवंबर तक रहेगी।

    इसके बाद एक दिन 14 नवंबर को स्कूल खुलेगा। फिर 15 नवंबर को भाई दूज की एक दिन छुट्टी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में छठ पूजा की छुट्टी 18 से 20 नवंबर तक रहेगी। शहर के अधिकतर स्कूल दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद 22 नवंबर को खुलेंगे।

    प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की छुट्टियां रद्द

    नव नियुक्त अध्यापकों को विद्यालय में योगदान कराने हेतु यह आवश्यक है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के उक्त अवधि में उपस्थित रहें, क्योंकि योगदान उन्हीं के समक्ष होना है और योगदान करने के पश्चात प्रधानाध्यापक ही योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में समर्पित कर योगदान को स्वीकृत करायेंगे।

    उक्त के आलोक में 11 से 21 नवंबर 2023 तक सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द किया गया है। उक्त अवधि में विद्यालय में प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहेंगे।

    उक्त वर्णित निर्देश के आलोक में आदेश दिया है कि उक्त अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहकर नव नियुक्त अध्यापकों का योगदान कराते हुए योगदान प्रपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराते हुए योगदान स्वीकृत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- BPSC TRE 2 Registration: शिक्षक नियुक्ति के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन, परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव; जानिए पूरी डिटेल

    ये भी पढ़ें- Bihar Niyojit Shikshak Salary: दिवाली-छठ पर भी मायूस हुए नियोजित शिक्षक, 2 महीने से नहीं मिला वेतन; जैसे-तैसे चल रहा घर