विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गूगल सहित 11 कंपनियों के साथ शिक्षा विभाग का करार, बिहार में टीचरों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:05 PM (IST)

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण देने के लिए गूगल एजुकेशन सहित 11 आईटी कंपनियों से करार किया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षकों को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण के लिए शिक्षा विभाग ने आईटी क्षेत्र की 11 बड़ी कंपनियों के साथ करार किया है।

इसमें गूगल एजुकेशन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के कौशल विकास महकमे से भी इस क्षेत्र में मदद मिलेगी।

शिक्षा विभाग ने हाल ही में यह तय किया है कि अगले शैक्षिक सत्र से सभी सरकारी विद्यालयों कक्ष छह से कंप्यूटर की पढ़ाई को अनिवार्य किया जाएगा।

विद्यालयों में आईटी से जुड़ी आधारभूत संरचना भी होगी विकसित

आईटी कंपनियों की मदद से विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी आधारभूत संरचना भी विकसित होगी। इसके तहत सात सौ मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास का निर्माण भी किया जाना है। मॉडल स्कूलाें के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों में भी स्मार्ट क्लास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

शिक्षकों के केंद्रीकृत प्रशिक्षण की हो रही व्यवस्था

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आईटी व एआई में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था की जा रही। एससीईआरटी परिसर में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संचालित किया जाएगा।

जिन कंपनियों के साथ शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रशिक्षण का करार किया है वे अलग-अलग बैच में शिक्षकों के प्रशिक्षण कक्ष का संचालन करेगी।

शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक के स्तर से नाम भेजा जाएगा। उन्हें आईटी की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जनवरी तक पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिए जाने का लक्ष्य है।

एआई से जुड़ी ट्रेनिंग पर विशेष फोकस

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस संबंध में कहा एआई से जुड़ी ट्रेनिंग पर विशेष फोकस है। इसका मूल उद्देश्य यह है कि शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार टीचर भर्ती के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की उम्मीद, आयोग ने X पर किया ट्वीट, देखें डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।