Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: जिसने दुनिया को बनाया, उस प्रभु को लाने की ताकत किसको है? शिक्षा मंत्री चंंद्रशेखर का केंद्र सरकार पर हमला

    By Khalid Tanveer Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 04:54 PM (IST)

    Bihar News बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर से पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन सिर्फ नाटकबाज ...और पढ़ें

    चंद्रशेखर ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया विवादित बयान (जागरण)
    चंद्रशेखर ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया विवादित बयान (जागरण)

    HighLights

    1. चंद्रशेखर ने कहा कि जो अनुसूचित जाति को मंदिर में जाने से रोके वह हमारा दुश्मन
    2. चंद्रशेखर ने कहा कि आज शबरी की संतानों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं है।

     जागरण टीम, पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। श्री रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर चर्चा में आए चंद्रशेखर ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अयोध्या के राम मंदिर में सिर्फ नाटक चल रहा है। सियासी रोटी सेकने के लिए यह सब किया जा रहा है।

    यह सब नाटक कर रहे हैं: शिक्षा मंत्री

    सीतामढ़ी में राजद के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिसने दुनिया को बनाया, उस प्रभु को लाने की ताकत किसको है। यह उन्हें लाने का नाटक हो सकता है। लगता है कि ये सच में हिंदू हैं। दरअसल, ये छद्म हिंदूवादी लोग हैं। छद्म राष्ट्रवादी हैं। इनके पुरखों ने देश की आजादी की लड़ाई में रत्ती भर योगदान नहीं किया। शिक्षा मंत्री का यह बयान इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

    आज शबरी की संतानों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं है: चंद्रशेखर

    वहीं, इसके बाद बेगूसराय में संवाद सम्मेलन में चंद्रशेखर ने कहा कि भगवान श्रीराम शबरी का जूठा खाए, मगर आज शबरी की संतानों को मंदिर में जाने की इजाजत नहीं है। जो अनुसूचित जाति को मंदिर में जाने से रोकता है, वह हमारा दुश्मन है।

    उन्होंने कहा कि 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर में पूजा करने गए थे। नफरत फैलाने वालों एवं सांप्रदायिक लोगों ने उन्हें मंदिर में नहीं घुसने दिया। हजारों सालों से उपेक्षित अनुसूचित जाति की भाजपा दुश्मन है। अनुसूचित जाति को सिर्फ वोट के लिए हिंदू बता रही है।

    खबरें और भी

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं मिली: चंद्रशेखर

    उन्होंने कहा कि हाल ही में आदिवासी कुल की महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मंदिर गईं थीं, तब रेल मंत्री तो गर्भगृह में जाकर पूजा किए, मगर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गर्भगृह के बाहर ही खड़ी होकर पूजा कर सकीं।

    इतना हल्ला होने के बाद मंदिर तो जा सकीं, मगर गर्भगृह में नहीं जाने दिया गया। भाजपा हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान करती है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर की जुबान की कीमत दस करोड़ रुपये लगाई गई है। हम आपको चेताने आए हैं, हम लालू प्रसाद जी के सिपाही हैं, सिर कट सकता, मगर झुक नहीं सकता है। ईश्वर ने जातियां नहीं बनाई हैं।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Ranji Trophy Match: आज रणजी ट्राफी में बिहार-छत्तीसगढ़ का मुकाबला, पढ़ें दोनों टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

    Bihar News Today: स्वच्छता के मामले में बिहार के टॉप 5 शहर, 142 शहरों के 78% घरों से डोर टू डोर हो रहा कूड़ा उठाव