विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने टिकट के लिए जारी किया क्यूआर कोड, 243 सीटों के लिए कर सकते हैं आवेदन

Published: Mon, 12 May 2025 02:40 PM (IST)

बिहार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से जारी किया गया क्यूआर कोड
कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से जारी किया गया क्यूआर कोड

HighLights

  1. कांग्रेस ने टिकटार्थियों के लिए जारी किया क्यूआर कोड
  2. प्रदेश की सभी 243 सीटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दमदार उम्मीदवारों की तलाश में जुट गई है। पार्टी ने भावी और मजबूत उम्मीदवारों की खोज के लिए बाकायदा सोमवार को एक क्यूआर कोड जारी किया। पार्टी ने कहा कि जो भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं वह इस कोड के जरिए अपने आवेदन कर सकते हैं।

क्यूआर कोड जारी

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत अनेक नेताओं की मौजूदगी में यह क्यूआर कोड जारी किया गया। इसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

क्यूआर कोड ओपेन करने पर मिलेगा फॉर्म

राजेश राम ने इस दौरान कहा कि यह कोड इसलिए जारी किया गया है ताकि जो भी व्यक्ति विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का इच्छुक है वह आवेदन कर सके।

इस क्यूआर कोड को खोलने पर बाकायदा एक फॉर्म खुलेगा. जिसमें जो जानकारियां मांगी हई हैं, उन्हें पूरा करना होगा। इसके बाद ही पार्टी संबंधित व्यक्ति के नाम पर विचार करेगी।

भी 243 सीटों पर मांगे गए आवेदन

उन्होंने मीडिया के शंका का समाधान करते हुए कहा कि फिलहाल पार्टी में विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, लेकिन पार्टी बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है।

महागठबंधन में आपसी सहमति पर जब सीटों पर बंटवारा होगा उसके आधार पर इस कोड के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर पार्टी विचार करेगी। उनकी काउंसलिंग की जाएगी इसके बाद ही आगे का कोई निर्णय होगा।

राजेश राम ने कहा कि पूर्व में टिकट को लेकर लगातार आरोप लगते रहे हैं और बातें होती रही हैं कि मनमाने तरीके से पसंदीदा लोगों के बीच टिकटों का बंटवारा कर दिया गया। इसलिए इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है और उसी के आधार पर पार्टी उम्मीदवारों के बीच टिकट वितरित करेगी।

उन्होंने कहा मैं भी पार्टी का विधायक हूं और मुझे भी क्यूआर कोड से आवेदन करना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रजेश पांडेय समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर प्लान, 92 हजार बूथों पर कमेटी का गठन

Bihar Politics:'BJP किसी परिवार या जाति...', विपक्ष पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष; भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।