नीतीश-मोदी की जोड़ी 'सुपरहिट', NDA के नाम हुआ बिहार का महासंग्राम; महागठबंधन गिरा 'धड़ाम'
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे अगली सरकार का रास्ता साफ हो गया है। नीतीश-मोदी की जोड़ी सुपरहिट साबित ...और पढ़ें

HighLights
एनडीए को बिहार में पूर्ण बहुमत
नीतीश-मोदी जोड़ी 'सुपरहिट'
महागठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों ने अगली सरकार का रास्ता साफ कर दिया है। बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकर बनती दिख रही है। NDA 196 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में महागठबंधन (MGB) का बुरा हाल है। राजद-कांग्रेस-लेफ्ट-वीआईपी सिर्फ 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बिहार के इन रुझानों ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी सुपरहिट है। बिहार का ये महासंग्राम एनडीए के नाम हो गया है।
एनडीए का रिपोर्ट कार्ड-
बीजेपी - 90 सीटों पर आगे
जदयू - 81 सीटों पर आगे
लोजपा (रामविलास) - 20 सीटों पर आगे
रालोमो - 4 सीटों पर आगे
हम - 3 सीटों पर आगे
महागठबंधन का रिपोर्ट कोर्ड-
राजद - 29 सीटों पर आगे
कांग्रेस - 5 सीटों पर आगे
लेफ्ट - 5 सीटों पर आगे