Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: चुनावी मैदान में सुशांत सिंह राजपूत की बहन, इस पार्टी ने दिया टिकट

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 02:09 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे से पहले, माले ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सि ...और पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम।

    बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम।

    HighLights

    1. दिव्या गौतम को मिला टिकट प्रस्ताव

    2. चुनावी मैदान में उतरेंगी दिव्या गौतम

    3. युवाओं को आकर्षित करने की रणनीति

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति एक और दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवार होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही माले ने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। माले ने अपनी उम्मीदवारों को सिंबल तक देना शुरू कर दिया है। माले के उम्मीदवारों में सबसे अहम नाम है सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन (कजन) दिव्या गौतम का।

    दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत की बहन को माले ने दीघा से उम्मीदवार बनाया है। दिव्या गौतम के अलावा, घोषी सीट से रामबली सिंह को भी टिकट मिल गया है।

    दूसरी ओर, तरारी से नए चेहरा मदन सिंह चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है तो आरा से क्यामुद्दीन अंसारी पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को तो अगियांव सुरक्षित सीट से शिवप्रकाश रंजन को प्रत्याशी बनाया गया है।

    वहीं, पीटीआई से बातचीत में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी के कम से कम 18 सीट पर चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है, जबकि कुछ और सीट के लिए बातचीत जारी है।

    भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू कर देंगे, हालांकि महागठबंधन ने अभी तक सीट बंटवारे के बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की है।

    छह प्रत्याशियों के नाम भाकपा ने किए तय

    दूसरी ओर, भाकपा ने भी छह उम्मीदवारों को नामांकन के लिए सिंबल दे दिया है और इनका चुनाव लड़ना अब तय हो गया। इसके लिए जिला कमेटियों ने भी संबंधित उम्मीदवारों के नाम पर सहमति देते हुए अनुशंसा राज्य सचिव मंडल को भेज दिया है। पार्टी के मुताबिक, निवर्तमान विधायक रामरतन सिंह को तेघड़ा और सूर्यकांत पासवान को बखरी से टिकट दिया है।

    खबरें और भी

    इसी तरह पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार यादव को बांका, पूर्व सांसद एवं विधायक अवधेश कुमार राय को बछवाड़ा, रामनारायण यादव को झंझारपुर और राकेश कुमार पाण्डेय को हरलाखी से उम्मीदवार बनाया है।

    ये सीटें महागठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मिली है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने गोह, बेलदौर और केसरिया सीट पर चुनाव लड़ने की मांग कर रखी है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बायसी में महागठबंधन तो कसबा में राजग की बढ़ गई उलझन, बगावत के मिल रहे संकेत!

    यह भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी ज्योति बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में, रखी बड़ी शर्त