Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: क्या लालू-तेजस्वी के पास वापस जाएंगे तेजप्रताप? वोटिंग से पहले दिया बड़ा बयान

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, तेजप्रताप यादव ने राजद में वापसी की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी जनशक्ति जनत ...और पढ़ें

    लालू प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    लालू प्रसाद यादव, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तेजप्रताप यादव ने राजद में वापसी से किया इनकार

    2. जनशक्ति जनता दल को वीआईपी का समर्थन

    3. बिहार में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। एक तरफ चुनाव में एनडीए, महागठबंधन और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ताल ठोक रही है तो दूसरी तरफ लालू यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल को लेकर मैदान में उतरे हुए हैं।

    सियासी गलियारों में ऐसी हवा उड़ी है कि अगर जनशक्ति जनता दल के कुछ उम्मीदवार चुनाव जीते तो तेजप्रताप राजद में वापसी कर सकते हैं। इस अटकलबाजी पर अब खुद तेजप्रताप यादव ने पूर्ण विराम लगा दिया है।

    क्या राजद में वापसी करेंगे तेजप्रताप यादव?

    तेजप्रताप यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में साफ कहा कि राजद में वापसी करने की बात पूरी तरह से झूठी व गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। मैं इसका खंडन करता हूं। जिसने भी ऐस कहा है, वह गलत है। इसके अलाव, तेजप्रताप ने बिहार के लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

    दूसरी ओर, जनशक्ति जनता दल से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आई है। सुगौली विधानसभा सीट पर तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्‍याम किशोर चौधरी को मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का समर्थन मिल गया है। दावा किया जा रहा है कि यह केवल वीआईपी नहीं, बल्कि महागठबंधन का समर्थन है।

    ध्यान रहे कि सुगौली सीट पर महागठबंधन के दल वीआईपी के प्रत्याशी का नामांकन रद हो गया था। जिसके बाद अब सहनी ने श्याम किशोर चौधरी को समर्थन देने की बात कही है। बता दें कि तेजप्रताप यादव की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

    गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को पूर्ण की जाएगी। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश ने चुनावी मैदान में उतारी 110 खिलाड़ियों की नई टीम, JDU ने जारी की लिस्ट

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: वोटिंग से ठीक पहले BJP का बड़ा एक्शन, पवन समेत 6 नेताओं को पार्टी से निकाला

    यह भी पढ़ें- NDA की सरकार बनी तो कौन होगा मुख्यमंत्री? कद्दावर नेता के बयान से सियासी अटकलें तेज