Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Bijli: भीषण गर्मी के बीच बिहार में बढ़ी बिजली की मांग, 7717 मेगावाट तक पहुंची डिमांड

    Updated: Sat, 17 May 2025 01:23 PM (IST)

    बिहार में बढ़ती गर्मी के कारण 10 से 15 मई के बीच बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई। 15 मई को सबसे अधिक 7717 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई। पटना क्ष ...और पढ़ें

    बढ़ी तपिश ने बिहार में बिजली की मांग को बढ़ाया। (जागरण)
    बढ़ी तपिश ने बिहार में बिजली की मांग को बढ़ाया। (जागरण)

    HighLights

    1. 15 मई को रिकॉर्ड 7717 मेगावाट मांग
    2. पटना में बिजली की मांग भी बढ़ी
    3. रात 10 बजे के बाद मांग में उछाल

    राज्य ब्यूरो, पटना। बढ़ी तपिश के बीच बिहार में बिजली की मांग 10 से 15 मई के बीच जोरदार तरीके से बढ़ी। इस क्रम में 15 मई को सबसे अधिक 7717 मेगावाट बिजली की मांग रिकॉर्ड की गयी।

    पटना यानी पेसू क्षेत्र में भी 15 मई को सबसे अधिक 811 मेगावाट की मांग रही। बिजली की मांग 15 मई को रात दस बजे विगत पांच दिनों में सबसे अधिक रही। उसी समय पेसू क्षेत्र में भी मांग से सबसे अधिक थी।

    बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार रात दस बजे के बाद ही बिजली की मांग बढ़ोतरी हो रही है। इस संबंध में आंकड़े यह हैं कि 10 मई को रात 10.01 बजे बिजली की मांग पूरे प्रदेश के लिए 7542.64 मेगावाट रही।

    इसी तरह 11 मई को रात साढ़े बारह बजे बिजली की मांग 7428.18 मेगावाट, 12 मई को रात 1.52 बजे 7165 मेगावाट, 13 मई को रात 22.26 बजे 7444.74 मेगावाट, 14 मई को रात 22.43 बजे 7762.89 मेगावाट और 15 मई को 7717 मेगावाट मांग रिकॉर्ड की गयी।

    पेसू क्षेत्र में बिजली की मांग के संबंध में मिले आंकड़े के अनुसार 10 मई को रात 11 बजे मांग 712 मेगावाट, 11 मई को 745 मेगावाट, 12 मई को दस बजे 753 मेगावाट, 13 मई को दस बजे 742 मेगावाट, 14 मई को रात 11 बजे 791 मेगावाट तथा 15 मई को मांग 811 मेगावाट दर्ज की गयी।

    खबरें और भी