Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडिगो की पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 3 मिनट बाद ही उतरा विमान; 181 यात्री थे सवार

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 11:37 AM (GMT+05:30)

    Indigo Flight इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 की पटना हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के निदेशक ने दी है। बताया गया कि व ...और पढ़ें

    इंडिगो की पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 181 यात्री थे सवार
    इंडिगो की पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 181 यात्री थे सवार

    जागरण संवाददाता, पटना। इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट 6ई 2433 की पटना हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के निदेशक ने दी।

    इस फ्लाइट में 181 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य सवार थे। यह भी सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है।

    इमरजेंसी लैंडिंग की क्या रही वजह?

    जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इंजन में आई खराबी की सूचना पर यह आपात लैंडिंग कराई गई है। बताया गया कि विमान सुरक्षित लैंड कराया गया है। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है।

    इधर, पायलट के अनुसार किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं है। हवाईअड्डे पर सभी परिचालन सामान्य है।

    विमान में 181 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य थे सवार

    आपात स्थिति में उतारे गए विमान में 181 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य सवार थे। इंडिगो की ओर से जानकारी दी गई है कि एयरलाइन सभी यात्रियों को एक अलग उड़ान से रवाना कर करेगी। इसके 11:40 बजे उड़ान भरने की उम्मीद है।

    जानकारी के अनुसार, पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद दिल्ली से लखनऊ-पटना होते हुए रांची जा रहे एक अन्य विमान को पटना हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया।

    आपात स्थिति में उतारे गए विमान के यात्रियों को अब इस विमान से दिल्ली भेजा जा रहा है। वहीं, रांची जाने वाले यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा जा रहा है।