Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बड़ा एक्शन: किशनगंज में SDPO के बाद अब इंस्पेक्टर पर कसा शिकंजा, 5 ठिकानों पर EOU की रेड

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 09:33 AM (IST)

    आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज स्थित पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। यह ...और पढ़ें

    इंस्‍पेक्‍टर के ठ‍िकाने पर छापेमारी करती ईओयू की टीम।

    इंस्‍पेक्‍टर के ठ‍िकाने पर छापेमारी करती ईओयू की टीम।

    HighLights

    1. किशनगंज इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के ठिकानों पर EOU की रेड।

    2. आय से अधिक 1.70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।

    3. पटना, छपरा, किशनगंज और सारण में हुई छापेमारी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। किशनगंज एसडीपीओ के बाद आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने अब किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी की है।

    मंगलवार को ईओयू की टीम किशनगंज के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज के पांच ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

    आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में इंस्पेक्टर के पास आय से एक करोड़ 70 लाख से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।

    आर्थिक अपराध इकाई ने इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया है।

    saran

    (सारण के भेल्‍दी स्‍थ‍ित इंस्‍पेक्‍टर का पैतृक आवास।)

    सारण जिले में भेल्दी के पैगा में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने इंस्‍पेक्‍टर के पैतृक आवास पर रेड किया है। वहां कागजातों की जांच-पड़ताल की जा रही है।  

    क‍िशनगंज में इंस्‍पेक्‍टर के आवास और चैंबर में छानबीन की जा रही है। नगर थाने से उनका आवाज करीब 50 मीटर की दूरी पर है। ईओयू की 6 सदस्‍यीय टीम 3 गाड़‍ि‍यों से पहुंची। पटना में रामकृष्‍णानगर में ईओयू की छापेमारी चल रही है। 

    इससे कुछ दिनों पूर्व किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार भी ईओयू की रडार पर आए थे। उनकी करोड़ों की संपत्‍त‍ि का पता चला है।