Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में एथेनॉल प्लांट और मक्के की कीमत पर गरमाई बहस; विधायक बोलीं-16 रुपये में भी नहीं बिक रहा अनाज

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 03:23 PM (IST)

    Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में एथेनॉल प्लांट और मक्का की गिरती कीमतों पर चर्चा हुई। विधायकों ने बताया कि एथेनॉल उत्पादन में मक्के का उपयोग घटने से ...और पढ़ें

    एथेनॉल में पंजाब के चावल का होगा उपयोग। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    एथेनॉल में पंजाब के चावल का होगा उपयोग। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. एथेनॉल उत्पादन में मक्के का उपयोग 10% तक घटाया गया।

    2. मक्के की कीमत 26 रुपये से गिरकर 16 रुपये प्रति किलो हुई।

    3. उद्योग मंत्री ने एथेनॉल प्लांट बंद न होने का आश्वासन दिया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान बिहार में एथेनाॅल प्लांट की समस्या पर खूब चर्चा हुई। गायघाट की विधायक काेमल सिंह ने इस प्रश्न को उठाया था।

    कई विधायकों ने एथेनॉल प्लांट की समस्या पर अपने विचार रखे। कहा गया कि एथेनाॅल प्लांट के उत्पादन को 50 फीसद तक कम करने के आदेश के बाद अब यह आदेश आया है कि जो 50 फीसद उत्पादन किया जाएगा उसमें 40 प्रतिशत चावल का इस्तेमाल किया जाए।

    मक्का केवल 10 प्रतिशत लगाना है। जो चावल इस्तेमाल होना है वह पंजाब खाद्य निगम से बिहार आएगा। वहीं एथेनाॅल प्लांट की समस्या पर उद्योग मंत्री डाॅ. दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में कहा कि यह सरकार की जिम्मेवारी है कि एथेनाॅल के जो प्लांट खुले हैं वह बंद नहीं होने देंगे। 

    केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से म‍िले थे ड‍िप्‍टी सीएम 

    उद्योग मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी कि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और वह खुद एथेनाॅल से जुड़े मसले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिले थे।

    केंद्रीय मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि एथेनाॅल बना रहे जो डेडिकेटेड प्लांट हैं उनसे खरीद की जाएगी। आठ एथेनाॅल प्लांट बिहार में बगैर समझौते के खुल गए हैं।

    बिहार का पेट्रोलियम कंपनियों के साथ 46 करोड़ लीटर खरीद का समझौता 11 कंपनियों के साथ है। इनमें से 35 करोड़ लीटर की खरीद हो रही। 

    उद्योग मंत्री ने कहा कि एथेनॉल कंपनियों के बारे गलत सूचना का माहौल बनाए जाने से मक्का की कीमत प्रभावित हुई है।

    सरकार मक्का की कीमत कम नहीं होने देगी। कोमल सिंह ने कहा कि मक्का पिछले साल 26 रुपए था जो अभी 16 रुपए में भी नहीं बिक रहा।

    विधायक ने कहा-मक्‍का पर सरकार का ध्‍यान नहीं 

    विधायक अजीत कुमार ने कहा कि सरकार मक्के का समर्थन मूल्य तय कर पैक्स के माध्यम इसका क्रय करे। नीरज बबलू ने कहा कि मक्का पर सरकार का ध्यान नहीं है। 

    उद्योग मंत्री ने कहा कि मक्का प्रसंस्करण उद्योग की 30 इकाईयों में 714 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। वहीं 58 नए निवेश की स्वीकृति भी इस क्षेत्र में मिली है जिस पर 2958 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

    खबरें और भी