Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patliputra Exit Poll 2024: पाटलिपुत्र में मीसा भारती या रामकृपाल यादव में किसकी होगी जीत? पढ़ें आज तक का एग्जिट पोल

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:37 PM (IST)

    Bihar Exit Poll 2024 बिहार के लिए एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां आज तक के सर्वे में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। आज तक के एग्जिट ...और पढ़ें

    पाटलीपुत्र में रामकृपाल और मीसा भारती के बीच कड़ी टक्कर (जागरण)
    पाटलीपुत्र में रामकृपाल और मीसा भारती के बीच कड़ी टक्कर (जागरण)

    HighLights

    1. पाटलीपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव के बीच कड़ी टक्कर
    2. आज तक केएक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Exit Poll 2024: बिहार के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यहां, आज तक के सर्वे में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।

    पढ़ें आज तक का एग्जिट पोल

    आज तक के एग्जिट पोल में एनडीए को बिहार में 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

    40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि पिछली बार लोकसभा चुनाव साल 2019 में NDA को 40 में से 39 सीटें मिली थीं।

    इंडी गठबंधन को 7-10 सीट

    वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में इंडी गठबंधन को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के पास जा रही हैं।

    पाटलिपुत्र में मीसा भारती और रामकृपाल यादव के बीच टक्कर

    वहीं आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। दोनों नेताओं के पक्ष में वोटर्स ने जमकर मतदान किया है। इस बार पिछले बार से भी अधिक मुकाबला कड़ा दिख रहा है।

    एग्जिट पोल पर राजद की प्रतिक्रिया

    राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने सभी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस एग्जिट पोल को स्वीकार नहीं करते हैं। यह एग्जिट पोल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए तैयार किया गया है।

    ये भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: अंतिम चरण के मतदान से पहले तेजस्वी ने शिक्षकों पर खेला बड़ा दांव, CM नीतीश से कर दी ये डिमांड

    Nitish Kumar: 73 साल के CM नीतीश ने की कितनी सभाएं, तेजस्वी यादव से आगे रहे या पीछे? सामने आई ये रिपोर्ट

    खबरें और भी