Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी 'सुपरहिट', मगर चिराग पासवान का क्या हुआ?

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 08:52 PM (IST)

    बिहार को लेकर लगभग सभी न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल आ गए हैं। सभी में एक बात सामान्य है कि बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट साबित हुई है। एनडीए को 3 ...और पढ़ें

    बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी 'सुपरहिट', मगर चिराग पासवान का क्या हुआ?
    बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी 'सुपरहिट', मगर चिराग पासवान का क्या हुआ?

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Exit Poll 2024 बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है। विभिन्न न्यूज एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। हालांकि, एक एग्जिट पोल ऐसा भी है जो बिहार में चिराग पासवान के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

    दरअसल, इंडिया टूडे एक्सिय माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, इस सर्वे में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें मिल रही हैं।

    बता दें कि इस सर्वे में चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत है। उनकी पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सर्वे में पांचों सीटें उनके खाते में जाती दिख रही है। अपने पिता रामविलास पासवान की लेगेसी को संभालने में वह कामयाब दिखते नजर आ रहे हैं।

    चिराग पासवान की पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ी?

    चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रा) ने जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली पर कैंडिडेट उतारे थे।

    क्या कहता है सर्वे?

    इंडिया टूडे एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में एनडीए को 29 से 33 और आइएनडीआइए को सात से 10 सीटों का अनुमान किया गया है। आजतक के सर्वे में भाजपा के लिए 13-15, जदयू के लिए नौ-11, लोजपा आर के लिए पांच, राजद के लिए छह-सात, कांग्रेस के लिए एक-दो और अन्य के लिए शून्य से दो सीट तक जीतने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Exit Poll 2024: बिहार के एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा दावा

    ये भी पढ़ें- Bihar Exit Poll Result 2024: बिहार में मोदी या तेजस्वी... किसकी फिल्म रही सुपरहिट? देखें चौंकाने वाले नतीजे

    खबरें और भी