यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2024: नीतीश सरकार का किसानों को दीवाली तोहफा, गेहूं के बीज पर मिलेगा MSP से 30% ज्यादा दाम
बिहार सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार किसानों से गेहूं के उत्पादित बीज न्यूनतम समर्थन मूल्य से 25 से 30 प्रतिशत अधिक मूल्य पर ...और पढ़ें

HighLights
- अबकी बार 3.50 लाख क्विंटल गेहूं बीज के उत्पादन का लक्ष्य
- किसानों के उत्पादित गेहूं बीज का शत-प्रतिशत क्रय सुनिश्चित किया जाएगा
8,750 क्विंटल गेहूं का आधार बीज होगा वितरण
खबरें और भी
बेगूसराय: प्रगतिशील किसानों को दी मक्का प्रसंस्करण की जानकारी
क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केन्द्र विष्णुपुर परिसर में बिहार में खाद्य, पोषण और ईंधन सुरक्षा के लिए मक्का उत्पादन हेतु सर्वोत्तम प्रबंधन पैकेज विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मधेपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर जिला के 20 प्रगतिशील किसानों और आत्मा के किसान सलाहकार ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्य का संचालन वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार साहू, चिक्काप्प कर्ज़गी प्रभारी मक्का अनुसंधान संस्थान, डॉ. शंकर लाल जाट, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीमा सेपट ने किया।
प्रशिक्षण में किसानों को मक्का की विभिन्न पहलू पर यथा स्वस्थ भूमि, अच्छी मानक, बीज पोषण, परिचालना, रोग कीट प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, बीज उत्पादन, मक्का से विभिन्न प्रकार प्रसंस्करण करके बिस्कुट, केक, कुरकुरे, भुजिया, लड्डू, बर्फी, मिठाई, साग सब्जी, बेबी कार्न पाकौड़ा, मीठा मकई सूप, पॉप कॉर्न बनाने का तरीका बताया गया। किसानों को उपरोक्त जानकारी सुखमणि ने दी।
किसानों को कुशमहौत फार्म ट्रायल मक्का दिखाकर बीज उत्पादन और मक्का की व्यावसायिक खेती के लिए प्रेरित किया। डॉ. चिक्कापा कर्ज़गी, डॉ. आलोक साहू समेत आत्मा बेगूसराय के उप निदेशक अजीत सिंह किसानों को प्रमाण पत्र दिए।
ये भी पढ़ें- Bihar Jamin Survey: भूमि सर्वे के बीच आई बड़ी खबर, इतने दिनों तक जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक
ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की डिमांड को मिला अप्रूवल, अयोध्या से सीतामढ़ी तक डबल होगी रेल लाइन; 256 KM है लंबाई