विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे फूड कंपनियां खरीदेंगी सब्जियां

Published: Sat, 30 May 2026 06:35 PM (IST)

बिहार में अब किसानों की सब्जियों को सीधे फूड कंपनियां खरीदेंगी, जिससे उन्हें बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिलेगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. किसानों की सब्जियां अब सीधे फूड कंपनियां खरीदेंगी।

  2. वेजफेड के माध्यम से कंपनियों से सीधा जुड़ाव।

  3. 100 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण समझौते हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के किसानों की सब्जियों को अब फूड कंपनियां खरीद करेंगी। इसके लिए बिहारराज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) द्वारा किसानों को प्रसंस्करण सुविधाओं एवं बड़ी कंपनियों से सीधे जोड़ने की व्यवस्था गई है।

अभी वेजफेड के माध्यम से वैशाली जिले के लालगंज स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर इकाई, मदन डेरी को सब्जियों की नियमित आपूर्ति हो जा रही है।

आने वाले समय में एचयूएल, नेचर फरास्ट, टेक्निको, हिंदुस्तान यूनिलिवर, जैन एरिगेशन, किविसा एग्रो, प्रकाशश्री एग्रो, टेक समेत कई कंपनियों को सब्जियों की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए वेजफेड और संबंधित कंपनियों के बीच सहमति बन चुकी है।

यहां तक कि कंपनियों एवं सब्जी उत्पादक संघों के बीच 100 करोड़ रुपये के कई महत्वपूर्ण समझौता हुए हैं।
सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक राज्य के हर गांव तक सब्जियों की पैदावार को प्रोत्साहन देने की प्राथमिकता दी जा रही है।

गांव-गांव जाकर बढ़ाएंगे संपर्क

इसके लिए सब्जी उत्पादक संघों को गांव-गांव में जाकर किसानों से संपर्क बढ़ाने को कहा गया है। सब्जी उत्पादक किसानों को बाजार से जोड़कर उन्हें उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।

राज्य में किसानों के सब्जी उत्पादों को बेहतर बाजार एवं मूल्य उपलब्ध कराने हेतु फूड कंपनियों से सहमति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अब लेट नहीं होगा कॉलेज का सेशन, एडमिशन-एग्जाम-रिजल्ट की तारीखें तय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।